टूटी कलम रायगढ़-— रायगढ़ शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई होटल जोहेल पैलेस के संचालक एवं पूर्व शराब ठेकेदार,श्रवण ढाबा से पहचान बनाने वाले सरदार हरबंस सिंह का अमृतसर से रायगढ़ वापसी के दौरान ट्रेन में हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।
इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मूलतः पंजाब के तारन्तरण गांव के रहने वाले हरबंश सिंह लाकडाउन की वजह से अपने गांव में ही थे।वे ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ आ रहे थे कि मथुरा के आसपास बाथरूम गए थे कि उनको हार्ट अटैक आ गया जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके पुत्र श्रवण सिंह जो कि इस समय पंजाब में ही है और रायगढ़ में रह रहे उनके द्वितीय पुत्र सेट्ठी सिंह को समाचार मिलते ही वे मथुरा पहुंच गए। बतलाया जा रहा है कि उनका पोस्टमार्टम होने के बाद उनका पार्थिव शरीर पंजाब में उनके गांव ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के पश्चात शेष संस्कार रायगढ़ में किये जायेंगे। फौजी सेठ के निधन का समाचार मिलते ही सिख्ख समाज के अतिरिक्त उनकी जान पहचान वालो में उनके दोनों बेटों के दोस्तों में शोक की लहर छा गई। श्रवण एवं सेट्ठी के मोबाइल लगातार बजने लगे और अपनी अपनी श्रध्दांजलि देने लगे। टूटी कलम परिवार फौजी चाचा के परिवार को संबल प्रदान करने की एवं मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से करता है। उनके परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करे। वाहे गुरु उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे।