• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 2, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

हरा-भरा रायगढ़,साफ-सुथरा रायगढ़,प्लास्टिक-डेंगू मुक्त रायगढ़—–आयुक्त

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
5th March 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़—- निगम प्रशासक राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने अब अपने सख्त तेवर दिखलाने शुरू कर दिये है.

20 वर्षो में जो कार्य संभव नही हुऐ वे अब मूर्त रूप लेने लगे है सब्जी मंडी संजय काम्प्लेक्स का जो रूप आज दिख रहा है.इसके लिये कितने कलेक्टर,कमिश्नर, अनुविभागीय अधिकारी आये और चले गये. जब जब सब्जी मंडी के कायाकल्प पर कार्यवाही करने की जरा भी कोशिश की गई तब तब रशुख एवं चंद लोलुप किस्म के गोदाम धारियों ने उच्च न्यायालय का सहारा लेकर अपने हितार्थ सब्जी मंडी को व्यवस्थित होने रोड़ा अटका दिया.

अपनी पदस्थापना के बाद से खामोशी की चादर ओढ़े निगम आयुक्त ने पूरे शहर के राजनीतिक रशुखो का मनन कर,सकारात्मक समय आते ही संजय काम्प्लेक्स में बुलडोजर चलवाकर अपनी राजनीति की रोटी सेकने वालो को बगैर कोई मौका दिये मंडी का चौड़ीकरण करवा, बंद पड़ी,नाली नालों की साफ-सफाई के साथ कीटनाशक दवा का भी छिड़काव करवा दिये.अब जो एक तरफ का अतिक्रमण एवं पसरे बनाने की जो योजना है उसे भी मौका देखकर चौका मारने की तर्ज पर क्रियान्वित कर दिया जायेगा.

दशकों से गोपी टाकीज मार्ग पर नाली के ऊपर का लाखो ₹ किराया अदा कर व्यापार कर रहे बैग,कपड़े,नाश्ते की गुमटियों को नेस्तनाबूद कर सड़क किनारे पौधे रोपण कर शह मात का खेल आजीवन खत्म आयुक्त ने अपने ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ होने का प्रमाण पेश कर एक मिसाल कायम कर दी.अपने कर्तव्य के आगे लक्ष्मी से सौदा नही किया.अगर वे स्वयं हित के विषय पर ध्यान देते तो लाखों का नजराना पहुंच गया होता.रशुखदारो को निगम कमिश्नर को काफी हल्के में लेना भारी पड़ गया.

वार्ड क्रमांक 19 के भाजपा पार्षद महेश कंकरवाल ने न जाने किससे प्रेरित होकर शहर की सुंदरता की दिशा में हो रहे कार्य का विरोध कर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया.मगर पौधे रोपण के लिये आये जिला कलेक्टर यशवंत कुमार,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर राजेन्द्र कटारा,जिला पंचायत सी.ई. ओ. ऋचा चौधरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज (यातायात),अनुविभागीय अधिकारी आशीष देवांगन,आदि आलाअधिकारियों को देखकर पार्षद ने चुप्पी साध लेने में ही अपनी भलाई समझी क्योंकि पौधा रोपण अधिकारियों के द्वारा उनके नाम पर किया जाना था.सभी अधिकारियों ने अपने नाम पर पौधे लगाये गये. इन पौधों को सुरक्षित रखने हेतु बकायदा लोहे की जालियां लगाई गई एवं रोजाना पानी एवं समय पर खाद देने हेतु सफाई कामगारों को आदेशित किया गया.

नाली के पास पौधे रोपण करने पर पीछे की जमीन मालिको ने अपनी आपत्ति जतलाई तो कलेक्टर एवं युवा तेजतर्रार एस. डी.एम. ने भू स्वामी को उनकी जमीन का सीमांकन, नाप जोख करवाने का आश्वासन दिया.उनकी बाउंड्रीवाल के बाहर लगे आधे दर्जन बड़े बड़े होर्डिंग का लाखो रुपये किराया कौन ले रहा है इसकी जानकारी लेने की जिज्ञासा पूरे शहर वासियों को है.दशकों के हिसाब से देखा जाये तो मामला कई करोड़ के किराये का हो सकता है.

अब बारी है मध्य के पक्के निर्माण को धाराशाई करने की,अगल बगल से फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के बाद बीच मे बने पक्के निर्माण को तोड़ने का मंसूबा जिला प्रशासन, निगम प्रशासन ने बना लिया है.यहां भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लाखो रुपये का किराया वसूला जा रहा है.अब यह वैध है कि अवैध इसे प्रशासन समझे मगर वैध है तो न्यायालय का स्थगन आदेश लाने की जरूरत जमीन मालिक को पड़ेगी यह भी सोचनीय है.मगर यह सच है कि धनबल से हर लड़ाई नही जीती जा सकती.आज नही तो कल धनबल हारेगा ही हारेगा.

ShareSendTweet
Previous Post

केनापाली बना कबड्डी चैम्पियनजे एस पी ऐल फाउं डेशन ने करवाया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

सिंघम के अधीनस्थ 2 आरक्षक हुवे निलम्बित

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

अघोर गुरुपीठ ब्रह्म निष्ठालय बनोर में मनाया जाएगा 29 तारीख को गुरु पूर्णिमा महापर्व ™️ तैयारियां जोर-जोर से शुरू हुई ™️ विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनकर तैयार ™️ श्रमदान 28 को होगा ™️

24th July 2026
Next Post

सिंघम के अधीनस्थ 2 आरक्षक हुवे निलम्बित

पधारो म्हारो श्याम उत्सव,आज और कल

शराब भरी ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त,सड़क हुई कांच मय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In