🔵प्रज्ञा पाण्डेय राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित🔵
राज्यपाल महोदया सुश्री अनसूइया उइके के हाथों , घरघोड़ा नगर की बेटी प्रज्ञा पाण्डेय को 2019 में बी टेक (EEE) में ओ पी ज़िन्दल यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए 5 जुलाई 21 को , वर्चुअल दीक्षांत समारोह में “गोल्ड मैडल” प्रदान कर सम्मानित किया गया,इस समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल नवीन ज़िन्दल चेयरमेन,चांसलर प्रवीण पूरण शर्मा ,प्रो बेरी विन VC सोहर यूनिवर्सिटी ओमान,प्रो रजत कुमार डायरेक्टर IIT भुवनेश्वर ,प्रो शिव वरण शुक्ला चेयरमैन CGPURC , आर डी पाटीदार उप कुलपति ओ पी ज़िन्दल यूनिवर्सिटी एवम यूनिवर्सिटी के शिक्षा विद एवम अतिथियों की उपस्थिति में प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, प्रज्ञा पांडेय प्रारम्भ से मेधावी छात्रा रही है। जिसे 5वी,8वी,10वी एवम 12वी में भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त हुए थे। प्रज्ञा का 12वी के बाद वेलूर इंजीनियरिंग कॉलेज में चयन हो गया था परन्तु ,प्रज्ञा ने ओ पी ज़िन्दल यूनिवर्सिटी में ही अध्ययन करने का निर्णय लिया था।इनकी बड़ी बहन श्रुति पाण्डेय एन आई टी अगरतला त्रिपुरा से एम टेक की ओर महामहिम उप राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मैडल से सम्मानित हो चुकी है। इनकी माता शिव कुमारी पाण्डेय, पिता संतोष कुमार पाण्डेय , दोनों शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं, प्रज्ञा के दादा डॉ राम जन्म पाण्डेय प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे।पूरे घरघोड़ा नगर में प्रज्ञा को गोल्ड मैडल मिलने से खुशी का वातावरण है।