• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, June 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

156 इंसान 45 हांथियो की मौतों की लीपापोती में व्यस्त वन विभाग मना रहा विश्व हांथी दिवस

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
12th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement
प्रश्नों के उत्तर न दे पाए वनमण्डलाधिकारी

टूटी कलम रायगढ़- पिछले एक साल के भीतर हांथियो ने 156 इंसानों को सूंड से पटककर,पैरों तले कुचलकर मार डाला तो 45 हांथियो की संदिग्ध मौत हुई। जिसको वन विभाग गम्भीरता से न लेकर जंगलों को जलवाने,कटवाने में ही सक्रिय रहता है। जब जंगलों में आग लगेगी या फिर हरे भरे वृक्ष,बांस काट डाले जाएंगे तो हांथी गावों शहर की ओर रुख करेंगे ही। वन जल संसाधनों को वन विभाग उद्योगपतियो को दे देगा तो भूख- प्यास से व्याकुल होकर गजराज का पगला जाना कोई अप्रत्याशित बात नही है।

हांथी पृथ्वी का सबसे बड़ा होता है। इसका वजन 5000 किलो तक होता है। इसके बावजूद हांथी प्रति घँटे 6 किलोमीटर चल लेता है। यह एक दिन में 300-400 किलो आहार धकेल लेता है। हांथी बुद्धि के मामले में इंसान से पीछे नही है। यह बहुत बुद्धिजीवी एवं शांत स्वभाव का होता है एवं झुंड में रहना पसंद करता है। तेज रोशनी में देखने मे यह सक्षम नही होता। गर्मी इसको बर्दास्त नही होती। केला,गन्ना,नरम पत्ते इसे पसंद होते है। जन्म के जन्म नवजात हांथी का वजन 104 किलो होता है। जो जन्म लेने के 20 मिनट बाद उठ खड़ा होता है एवं 1 घँटे बाद झुंड में शामिल होकर विचरण करने लगता है। यह एक तेज दिमाग का पालतू एवं महावत का वफादार होता है। इसी लिए इन्हें हांथी मेरे सांथी कहा जाता है। टूटी कलम

इनको छेड़ने या इनके साथ सेल्फी लेने पर ये नाराज हो जाते है। इन सब बातों का ज्ञान बघारने वन मण्डलाधिकारी ने गुपचुप तरीके से प्रेस वार्ता की आड़ में पिछले दिनों इंदिरा विहार में अवैध तरीके से कांटे गए सैकड़ो बांस के मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

ज्ञात रहे कि जून माह से सितंबर माह तक बांसों को किसी के आदेश पर भी नही काटा जा सकता क्यूंकि यह बांसों का प्रजनन वाला होता है। इसीलिए करील बेचना भी अपराध की श्रेणी में आता है। अगर वह विभाग के अधिकारी कर्मचारी ही बांसों की हत्या करवाएंगे तो इन पर कौन सा अपराध दर्ज किया जाना चाहिए ? इस कृत्य पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर को तत्काल संज्ञान लेने की महती आवश्यकता है।

वन विभाग हांथियो को खदेड़ने के लिए प्रति वर्ष लाखो रुपये का बजट बनाकर धनराशि की बंदरबांट कर कुछ पटाखे फोड़ कर हल्ला मचा देता है जबकि वास्तविकता यह है कि ग्रामीणों द्वारा गांव के आसपास हांथियो के विचरण करने की खबर बीट गार्ड के माध्यम से वन अनुविभागीय अधिकारी, उपमंडलाधिकारी,रेंजर,वन मण्डलाधिकारी के कानों तक पहुंचाई जाती है। मगर हांथियो को उन्मादी न मानकर वन अमला लंबी चादर तानकर सोता रहता है। जब किसी हादसे होने की खबर मीडिया उछालती है तब आनन फानन में वन अमला सक्रिय हो उठता है।

जंगल का जलना, कटना,कैंपा मद,बारबेट वायर की खरीदी,लाठी,टार्च,हेलमेट की खरीदी,विस्फोटकों की खरीदी,दवाइयों की खरीदी,वृक्षारोपण आदि सैकड़ो तरह के कार्य है। जिसकी वजह से वन विभाग हरा भरा,हरीतिमा युक्त रहता है। आर टी आई के माध्यम से जानकारी मांगने पर भी आर टी आई को रद्दी कागज समझकर फेंक दिया जाता है। वन विभाग के पर्यटन स्थल,पार्क,बाग बगीचे देखरेख के अभाव में खंडहर बनते जा रहे है। लकड़ी तस्कर बेलगाम होकर तस्करी कर रहे है। प्रत्येक मोहल्लों,गांवों में अवैध चिरान से फर्नीचर निर्माण किये जा रहे है। लकड़ी टालो में सागौन,शीशम,बीजा आदि इमारती लकड़ी जितनी चाहिए उपलब्ध हो जाती है। कोतरलिया,दघोरा, जामगांव, संबलपुरी,विजयपुर,बंगुरसिया, खैरपुर,उर्दना,दनोट,लाखा, गेरवानी, आदि क्षेत्रों से लकड़ियों की तस्करी बदस्तूर जारी है सांथ ही वन परीक्षेत्रो में अवैध कोयले, गिट्टी,रेत,लाल ईंटो,फ्लाईएश का खेल भी निर्बाध गति से जारी है।

बगैर प्रेस क्लब को सूचित किये प्रेस वार्ता के क्या मायने है ? कुछ एक पत्रकारो के द्वारा पूछे गए को डीएफओ ने टालकर विशेष आमंत्रित सर्प मित्र के द्वारा सांप पकड़ने के करतब दिखलाकर मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पर ताली पीटकर अधिकारी का समर्थन किया। विषय हांथी का एवं करतब साँप पकड़ने के, वाह क्या जुगत भिड़ाई है सहाब ने ? क्रमशः

ShareSendTweet
Previous Post

Big Breking : टेंडर हुआ,वर्क ऑर्डर हुआ,बिल पास हुआ मगर…. जांच में नवनिर्मित नाली गायब मिली… सम्बन्धितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

Next Post

पुसौर सहित अन्य थानों में जरूरत है तेजतर्रार थानेदारों की जो रख सके अपराधियो पर नियंत्रण के सांथ लंबित मामलों के निराकरण पर अपनी पकड़

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ऑपरेशनक्लीन हंट के तहत ™️ फरार आरोपी विनय सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी ™️संभावित अनेक स्थानों पर पुलिस तैनात है ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ की व्यवसाईपिता पुत्र ने शकर व्यापारियों को लगाया 02 करोड रुपए का चुना ™️ खुद को बताये चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, महावीर ट्रांसपोर्ट का मालिक ™️ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से न्याय की उम्मीद में ठगी का शिकार हुए व्यवसाई ™️

17th June 2026
टूटी कलम विशेष

, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान में लाल का योगदान,एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

15th June 2026
टूटी कलम विशेष

ग्लैमर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में टॉप पर रही रायगढ़ की प्राची दुबे,ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रगति चंद्राकर बनीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट

12th June 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण ™️

4th June 2026
टूटी कलम विशेष

रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन ™️ नगद 7570 रुपये बाइक जब्त ™️ तीन आरोपी गिरफ्तार™️ एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ™️ रायगढ़ पुलिस की  नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों बख्शा नहीं जाएगा ™️

27th May 2026
Next Post

पुसौर सहित अन्य थानों में जरूरत है तेजतर्रार थानेदारों की जो रख सके अपराधियो पर नियंत्रण के सांथ लंबित मामलों के निराकरण पर अपनी पकड़

केरल में अलार्म बजा, दुर्ग में आरोपी धराया.... संचार माध्यम के फायदे...सीधे पुलिस अधीक्षक के पास फोन आया..

थाना प्रभारी अमित सिंह की टीम ग्रामीणों की वेशभूषा मे पहुंची रेल्वे ट्रैक पर.... फिर आगे क्या हुआ पढ़िये पूरी खबर.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In