• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, April 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

महिलाओं की दो गंभीर शिकायत पर जांच कमेटी गठित—– डॉ.किरणमयी नायकमहिलाओं के दो शिकायत पर टीआई को आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश—- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने 27 प्रकरणों की सुनवाई की—–

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायगढ़ 18 अगस्त 2021। महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक ने बुधवार को कलेक्टोरेट सृजन सभाकक्ष में 27 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान महिलाओं के दो गंभीर शिकायत पर अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक ने जांच कमेटी गठित करते हुए कमेटी के रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करने की बात संबंधित पक्षकार को कही। इसी तरह पति के द्वारा दूसरी शादी करने और एक अन्य प्रकरण में युवती को मर्जी के खिलाफ बलात रखने के मामले में आरोपियों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज करने सहित कार्रवाई
करने के निर्देश संबंधित टीआई को दिए।
महिला आयोग की सुनवाई कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। आज की सुनवाई में आयोग अध्यक्ष श्रीमती नायक ने शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय के प्रकरण में दोनो पक्ष को सुना। आवेदिका की शिकायत को आयोग द्वारा अवलोकन किया गया। आवेदिका ने आयोग के समक्ष एक सीडी भी प्रस्तुत किया और अनावेदक ने एक सूचना की प्रति प्रस्तुत किया। इसमें आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक ने प्रकरण की सुनवाई में कहा कि उभयपक्षों के बीच विवाद के मुद्दे और उसके समर्थन में गवाहों की उपस्थिति विद्यालय में ही मिल सकती है। इस हेतु महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। श्रीमती नायक द्वारा समिति को निर्देशित किया गया कि वे किसी भी दिन स्कूल में औचक निरीक्षण कर गवाहों का बयान दर्ज करेंगे। इस आधार पर अपनी रिपोर्ट आयोग को समय पर प्रस्तुत करेंगे। समिति के सदस्य जॉच किस प्रकार करेंगे यह निर्णय समिति स्वयं लेंगे और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने पर अंतिम निर्णय आयोग द्वारा लिया जायेगा।
इसी तरह एक मामले में महिला ने पुलिस कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायत की। इसपर दोनों पक्षों की बातें आयोग अध्यक्ष श्रीमती नायक ने सुनी। इस दौरान शिकायतकर्ता महिला द्वारा अनआवेदक द्वारा दी गई धमकी आदि साक्ष्य से संबंधित रिकार्डिंग की कापी भी दी गई। इस पर आयोग अध्यक्ष श्रीमती नायक ने आयोग सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय सहित तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर मामले की गंभीरता से जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के आधार पर आयोग की अंतिम निर्णय की बात अध्यक्ष श्रीमती नायक ने कही।
एक स्कूल के प्रकरण में पिछले सुनवाई में जांच समिति गठित की गई थी। आज की सुनवाई के दौरान अनावेदिका ने पिछले सुनवाई का एक प्रति दस्तावेज प्रस्तुत कर बताया कि इसमें आवेदिका को नौकरी से निकाले जाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति ने निर्णय लिया था। आयोग के पिछली सुनवाई में अनावेदिका ने इस पत्र का कोई जिक्र नहीं किया था। पिछली सुनवाई में आयोग के तरफ से अधिकृत तपन घोष को माह जनवरी के सुनवाई की आर्डरशीट में भी इस दस्तावेज का कोई जिक्र नहीं है। अनावेदिका पक्ष की ओर से आवेदिका को स्कूल की टीचरशीप की नौकरी से हटा दिया गया। इस प्रकार अनावेदिका पक्ष ने महिला आयोग के समक्ष गलत जानकारियां और बैक डेट से गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर आयोग को गुमराह करने की कोशिश किया गया साथ ही आवेदिका ने बताया कि जो शिकायत महिला आयोग में प्रस्तुत किया गया है। उस मामले में अनावेदिका के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज हो गया है। जिसकी प्रति भी आवेदिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। आवेदिका ने यह भी बताया कि अनावेदिका जमानत पर है। प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रक्रियाधीन होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया।
शाम पांच बजे तक आयोग अध्यक्ष श्रीमती नायक ने 27 प्रकरण की सुनवाई की। इस दौरान 12 प्रकरण नस्तीबद्व किए गए। दो मामले में कमेटी का गठन कर निगरानी में रखा गया और 13 मामले को आगामी सुनवाई के लिए रखा गया। आज की सुनवाई में आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, एडिशनल एसपी डॉ.राजेंद्र कुमार, एसडीएम युगलकिशोर उर्वशा, जिला कार्यक्रम अधिकारी टिकवेंद्र जाटवर, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती स्नेहलता शर्मा, शेख ताजीम सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी अधिकारों के लिए महिलाओं को होना होगा जागरूक
सुनवाई के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि कई मामले ऐसा आते है। जिसमें महिलाएं प्रताडऩा की शिकार रहती हैं और दबाव के कारण अपने अधिकारों के लिए लड़ नहीं पाती हैं। अब तक 85 से ज्यादा सुनवाई सेशन के दौरान 1443 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान कई महिलाओं को प्रताडऩा के विरुद्ध न्याय भी मिला लेकिन इसके बावजूद अपनी अधिकार और आत्मरक्षा को लेकर महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। इससे ही वे अपने अधिकारों को हनन होने से बचाने के साथ हर मामलों में समुचित सामान्यता की स्थिति को प्राप्त कर सकेंगी। टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

जैसा नाम है वैसी होगी पहचान…. 36 गढ़ में होंगे 36 जिले…. जशपुर,बलौदाबाजार, कांकेर,बलरामपुर का हो सकता है विभाजन….. पत्थलगांव, भाटापारा, भानुप्रतापपुर,प्रताप पुर-वाड्रफनगर बनाये जा सकते है नये जिले……

Next Post

बिगड़ैल नवाबजादे,जादियो की अय्याशियो के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र बन चुका है मेडिकल कालेज-कनकतुरा मार्ग

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना महंगा साबित हुआ ™️ मीठी मधुर आवाज से ग्राहकों को फसाने वाली युवतियां जेल दाखिल ™️

14th April 2026
टूटी कलम विशेष

एक ही जमीन का दो बार सौदा कर महिला से ठगे 25 लाख रुपए से अधिक ™️ एक भाजपा नेता तो दूसरा जमीन दलाल ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

करोड़ों रुपए की नकली दवा का कारोबार करने वाले दवा व्यवसायई जेल दाखिल ™️ सारंगढ़ के सरस्वती मेडिकल संचालक भी शामिल ™️ रायगढ़ के औषधि निरीक्षक ने कर दी थी लीपा पोती ™️ रायपुर के अधिकारियों ने की थी कार्रवाई ™️

13th April 2026
टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
टूटी कलम विशेष

पुण्य तिथि पर 🙏🙏🙏श्रद्धापूर्वक की याद किए गए 🤮🤮🤮 फाउंडर मैन बाबूजी ओम प्रकाश जिंदल ™️

1st April 2026
टूटी कलम विशेष

मीडिया का गिरता स्तर ™️ सब्जी मंडी तक जा पहुंचा ™️ भ्रामक समाचार जानकारी देकर कुछ लोग कर रहे हैं मीडिया की फजीहत ™️ प्रेस क्लब को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ™️

31st March 2026
Next Post

बिगड़ैल नवाबजादे,जादियो की अय्याशियो के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र बन चुका है मेडिकल कालेज-कनकतुरा मार्ग

पुलिस अधीक्षक मीणा के अथक प्रयास से एक माह के भीतर दबोचे गए हथियार सहित 4 लुटेरे.....25लाख रुपये का सोना हुआ जप्त....…

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में माहिर कांग्रेसी विधायक.....डिप्टी कलेक्टर संगठन उठा सकता है बड़ा कदम......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In