• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, February 20, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

पुलिस अधीक्षक मीणा के अथक प्रयास से एक माह के भीतर दबोचे गए हथियार सहित 4 लुटेरे…..25लाख रुपये का सोना हुआ जप्त….…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th August 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

सराफा व्यवसायी पर फायर कर के लूट कारित करने के सनसनीखेज कांड का खुलासा हुआ। 25 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया। ️सराफा व्यापारी के साथ हुयी लूट की घटना की गुत्थी बस्तर पुलिस द्वारा सुलझायी गई। त्रिलोकचन्द्र सिसोदिया पर फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। ️घायल सराफा व्यवसायी से 500 ग्राम से अधिक सोने का आभूषण एवं नगदी रकम की लूट गयी थी। ️ टूटी कलम

अपराध कारित करने वाले अंतर्राज्जीय गंजाम (उडीसा) गैंग के 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ️घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 पिस्टल बरामद किया गया है। ️आरोपी के कब्जे से 470 ग्राम सोना कीमती 23,50,000/- रूपये बरामद किया गया है। टूटी कलम को मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी में जगदलपुर नगर की सुरक्षा में लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टूटी कलम समाचार

18 जुलाई को जगदलपुर के स्थानीय सराफा व्यापारी त्रिलोकचंद सिसोदिया शाम 08ः00 बजे जब संजय मार्केट में अपनी ज्वेलरी शॉप बंद करके शॉप की ज्वेलरी अपनी स्कूटी की डिक्की में रख कर अपनी सहकर्मी के साथ अपने घर की ओर जा रहे थे कि उनके घर के कुछ दूर पहले ही अज्ञात आरोपियों द्वारा उनके ऊपर फायर कर के घायल कर स्कूटी की डिक्की में रखे हुए सोने के जेवरात लगभग 500 ग्राम से अधिक लूट कर फरार हो गये थे। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार शहर के मध्य में घटित इस संवेदनशील घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुॅचे।  टूटी कलम समाचार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण व प्रार्थी मुतजर्रर से पूछताछ उपरांत अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु एक योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के दिशा-निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार को दिये। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 06 टीमों का गठन किया गया 01 टीम प्रार्थी के कार्यस्थल पर कैम्प कर सूचना संकलन, द्वितीय टीम को घटनास्थल पर कैम्प कर जानकारी इकटठा करने, तृतीय टीम को तकनीकी विश्लेषण, चतुर्थ टीम को पूरे शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही फुटेज विश्लेषण, पॉचवी टीम को इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी, छठवी टीम को स्थानीय स्तर पर अपराधियों के संबंध में जानकारी हेतु टास्किंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। टूटी कलम समाचार

संदिग्ध आरोपियों की पतासाजी हेतु घटना स्थल, जगदलपुर शहर से लेकर उडीसा राज्य की सीमा तक लगभग 200 सी.सी.टी.व्ही. फुटेज तथा लाखों सेल मुव्हमेंट का विश्लेषण सी.सी.टी.व्ही फुटेज टीम व सायबर एक्पर्ट द्वारा किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. (भा.पु.से.) द्वारा 10 सदस्यीय एस.आई.टी टीम का गठन करते हुए अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी देने पर 30,000/-रूपये की ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी।  टूटी कलम

अंतर्जिला समन्वय के तहत् जिला कांकेर, सायबर सेल रायपुर, कोण्डागांव व सुकमा के अधिकारियों/कर्मचारियों की एक टीम को विश्लेषण करने वाली टीम के साथ क्लब किया जाकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। टूटी कलम को मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा सरहदी राज्य उडीसा के जिला गंजाम, कोरापुट, जाजपुर तथा तेलंगाना एवं आन्ध्रपदेश के पुलिस अधीक्षकों से स्वतः ही सम्पर्क स्थापित कर उच्च स्तरीय प्रयास किये जा रहे थे। टूटी कलम समाचार

उडीसा, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना में टीमों को भेजकर कैम्प कराकर अज्ञात आरोपियों के संबध में उनकी आपराधिक कार्यप्रणाली के आधार पर इस तरह की घटना कारित करने वाले अपराधियों के गैंग के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जा कर विश्लेषण किया जा रहा था। टूटी कलम को मिली जानकारी के अनुसार पृथक-पृथक टास्क में पाबंद की गयी टीमों, सी.सी.टी.व्ही फुटेज, सायबर विश्लेषण, डंप एनालिसिस, होटल, लॉज, ढाबा व पेट्रोल पम्पों से जुटाई गई जानकारी दीगर राज्यों में कैम्प की गयी टीमों द्वारा जुटाई गई जानकारी, अंतर्राज्जीय समन्वय से प्राप्त जानकारी के विश्लेषण उपरांत यह सुनिश्चित हुआ कि इस तरीका वारदात का अपराध उडीसा राज्य के जिला गंजाम का गैंग करता है।

तकनीकी विश्लेषण से भी यह अभिनिश्चित हुआ कि उडीसा की इस गंजाम गैंग का मूव्हमेंट घटना दिनांक के आसपास जगदलपुर शहर की ओर था लगभग 200 सी.सी.टी.व्ही कैमरों के विश्लेषण से यह सुनिश्चित हो चुका था कि घटना को कुल 06 आरोपियों ने 03 मोटर सायकलों में आकर अंजाम दिया है। टूटी कलम को मिली जानकारी के अनुसार सी.सी.टी.व्ही. फुटेज से प्राप्त अज्ञात आरोपियों के कद-काठी व हुलिया के आधार पर उडीसा में कैम्प कर रही टीम ने स्थानीय सम्पर्को के माध्यम से उनमें से 01 की पहचान आर. रवि निवासी आस्का जिला गंजाम के रूप में सुनिश्चित करने में सफलता  प्राप्त की। मैच्यौर की गयी सूचनाओं के आधार पर टीमों द्वारा लगातार उडीसा, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना के आर.रवि. और उसके गैंग के सदस्यों के रूकने के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। गैंग के रूकने व छुपने के स्थानों पर मुखबीरों को सक्रिय किया जा कर उनकी भी मदद ली जा रही थी। टूटी कलम समाचार

इसी क्रम में यह जानकारी प्राप्त हुई कि सरहदी राज्य उडीसा के ग्राम चांदली में आर.रवि व उसके गैंग के अन्य सदस्यों का मूव्हमेंट है। इस महत्वपूर्ण सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा चांदली के आर. रवि के ठिकाने पर दबिश दी गयी जहां पर आर. रवि और उनके टीम के अन्य 03 सदस्य शिबा राव, पी. रवि कुमार, राज कुमार दास को मौके पर ही अभिरक्षा में ले लिया गया पूछताछ पर आर. रवि ने यह बताया कि सराफा व्यापारी के साथ घटना को उनके गैंग के ही सदस्य शिबा राव, पी. रवि कुमार, राज कुमार दास तथा अन्य 02 लोगों द्वारा मिलकर किया गया था। टूटी कलम समाचार

घटना करने के उपरांत वो सीधा ग्राम चांदली के अपने किराये के घर में आकर लूटे गये आभूषण व पिस्टल को वही डंप कर दिये थे तथा तत्काल वहां से निकल गये थे कि पुलिस की नाकाबंदी में हम लोग पकड़ में ना आजाएं और यह सुनिश्चित किये थे कि कुछ समय बीत जाने व पुलिस की गतिविधि सामान्य होने पर यहां आकर लूटे गये जेवरात का बंटवारा कर लेंगे इसलिए आज यहां आये थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकिल व 01 पिस्टल जिसे आरोपी शिबा उर्फ तूफान ने मुंगेर बिहार से खरीद कर लाना बताया है तथा 470 ग्राम सोने के आभूषण जुमला कीमती 25 लाख रूपये का जप्त किया गया है।  टूटी कलम समाचार

फरार 02 आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है गिरफ्तार किये गये आरोपियों का मुव्हमेंट तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, झारखंड, बिहार, प.बंगाल व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में देखा गया है। उन राज्यों में भी इस गैंग के द्वारा कारित इस आपराधिक कार्यप्रणाली के अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। टूटी कलम को मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को थाना बोधघाट के अप0क्र0 217/2021 धारा 341,307,394,397,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस लूट की वारदात में अंतर्राज्जीय आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर पुलिस महानिरीक्षक सुन्दराज पी. (भा.पु.से.) ने टीम को बधाई देते हुए उन्हे पुरस्कृत करने की घोषणा की है।  टूटी कलम समाचार

नाम आरोपी:-

(1) आर.रवि कुमार पिता आर. मोहन जाति एरूगुला (तेलगु) उम्र 48 वर्ष निवासी नारायणपुर पोस्ट पांडी पथरा   तह. /थाना आस्का जिला गंजाम उड़ीसा।

(2) शिबा राव पिता स्व. ईश्वर राव जाति एरूगुला उम्र 28 वर्ष निवासी सुराड़ा थाना सुराड़ा जिला गंजाम उड़ीसा ।

(3) पी.रवि कुमार पिता पी.वेंकट जाति एरूगुला (तेलगु) उम्र 35 वर्ष निवासी गोलापल्ली पोस्ट खैरिया तह0 थाना  आस्का जिला गंजाम राज्य उड़ीसा।

(4) राजकुमार दास पिता रमेश दास जाति एरूगुला उम्र 22 वर्ष निवासी पुरबोकोट पोस्ट कुन्तरा थाना कोराई जिला जाजपुर (उड़ीसा)।

ShareSendTweet
Previous Post

बिगड़ैल नवाबजादे,जादियो की अय्याशियो के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र बन चुका है मेडिकल कालेज-कनकतुरा मार्ग

Next Post

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में माहिर कांग्रेसी विधायक…..डिप्टी कलेक्टर संगठन उठा सकता है बड़ा कदम……

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ली अपराधिक बैठक ™️ शराब, कबाड़, जुआ, सट्टा,देह व्यवसाय पर निरंतर कार्रवाई करने के आदेश ™️ ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर सभी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए ™️

19th February 2026
टूटी कलम विशेष

साइबर ठगी का शिकार कम पढ़े लिखे या अधिक पढ़े लिखे लोग बनते हैं ™️ जीवन भर इधर-उधर से कमाकर पूरी रकम ठगो को सौंप दी जाती है ™️

19th February 2026
टूटी कलम विशेष

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति देखने के लिए समाचार को लिंक करें ™️ पुलिस, जनसंपर्क, नगर निगम, समाजसेवी,राजनीतिक, उद्योगो आदि सभी की प्रेस विज्ञप्तियां झपट्टा मार कर अपना बना ली जाती है ™️

19th February 2026
टूटी कलम विशेष

सरकार ने अब अति कर दी है ™️ होली के दिन शराब दुकाने खुली रहेगी ™️ कांग्रेस की चुप्पी समझ से परे है ™️ विवाद होने की स्थिति में पुलिस क्यों करेगी कार्रवाई ™️

18th February 2026
टूटी कलम विशेष

तमाम अटकलें पर विराम एवं सबके मुंह बंद करते हुए ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कोई समझौता नहीं का संदेश दे दिया ™️ किसी भी तरह के दबाव में रायगढ़ पुलिस काम नहीं करेगी… शशि मोहन सिंह ™️

17th February 2026
टूटी कलम विशेष

पुलिस के पास पुलिस की शिकायत करने पहुंचे लोग  बैरंग वापस लौटे ™️ सटोरिया के शुभचिंतकों में निराशा ™️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी की खरी खरी ™️

16th February 2026
Next Post

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में माहिर कांग्रेसी विधायक.....डिप्टी कलेक्टर संगठन उठा सकता है बड़ा कदम......

सरकारी जमीन को बेच कर खा गई मैना बाई ले रही सहानुभूति का सहारा

9 फ्लोराईड निवारण संयंत्र स्थापना कार्य भी है प्रगतिरत2021 में 1 लाख 43.... हजार 575 घरों में नल कनेक्शन पहुंचाने का है लक्ष्य...हर घर नल से जल पहुॅचाने तीव्र गति से चल रहा जल जीवन मिशन का कार्य....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In