राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने एक मॉडल पर जानलेवा हमला किया है। घायल मॉडल मोना राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मोना राय दुर्गा पंडाल में पूजा करने के बाद घर लौट रहीं थी। जैसे ही वो स्कूटी से अपने घर के गेट के पास पहुंची, पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और उनके पति ने मोना राय को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। मोना को घर के दरवाजे पर ही अपराधियों ने महिला को गोली मारी। टूटी कलम क्राईम समाचार

3 अक्टूबर को पटना के होटल पनाश में आयोजित मिस ग्लोबल बिहार प्रतियोगिता में मोना शामिल हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में ये पता चला है कि एक बिल्डर से महिला की नजदीकी थी। पुलिस को बिल्डर के साले पर वारदात को अंजाम देने का शक है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी के साथ साथ मोना के सीडीआर को खंगालने में जुटी है। हालांकि मोना का कहना है कि बिल्डर उसका शुभचिंतक है और समय समय पर उसने उसकी काफी मदद की थी। टूटी कलम क्राईम समाचार

मोना को शक है कि किसी ने ईर्ष्यावश उसे गोली मारी है। वहीं, पिछले कुछ दिनों में बेखौफ बदमाशों ने पटना में कई वारदातों को अंजाम दिया है जिसके बाद पटना की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गोली लगने से मोना का लिवर डैमेज हो गया है, उसके दोनों पैर भी अभी काम नहीं कर रहे। 32 साल की मोना मूलतः रोहतास की रहने वाली हैं, पटना में किराए के मकान में रहती हैं। मोना का असली नाम अनिता है लेकिन मॉडलिंग की दुनिया मे उसने अपना नाम मोना रखा था। मोना के पति एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। मोना के टिक टॉक पर भी अच्छे फॉलोअर हैं। टूटी कलम क्राईम समाचार
