• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

श्री धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे…..छपे खुदरा मूल्य से 50% कम पर उपलब्ध होगी दवाइयां….रायगढ़ में एक दुकान पर 69% तो दूसरी दुकान पर 61% की दी जाएगी छूट…प्रतीक्षा बस स्टैंड एवँ अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय(रूपेंद्र पटेल) परिसर में 20 तारीख से प्रारंभ होगी दवा दुकानें….. सारंगढ में 51%छूट का टेंडर हुआ पास…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
14th October 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायपुर 14 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए राज्य में श्री धनवंतरी दवा योजना शुरु की जा रही है। इस योजना के तहत 169 शहरों में 188 ऐसे मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे, जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना की शुरुआत 85 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के साथ की जाएगी। शेष दुकानें भी इस माह के अंत तक प्रारम्भ हो जाएंगी। आगामी चरण में इन दुकानों से घर पहुंच दवा डिलीवरी की भी व्यवस्था की जायेगी। टूटी कलम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स शुरू करने जा रहे हैं। अब सस्ती दवाएं सभी की पहुंच में होंगी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से हम सब्बो स्वस्थ-जम्मो सुग्घर की परिकल्पना को साकार करने में सफल होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि सेवा जतन सरोकार–छत्तीसगढ़ सरकार हमारी सरकार का आदर्श वाक्य है। योजना के माध्यम से शासन द्वारा इसे चरितार्थ किया जा रहा है।   टूटी कलम
 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधओं का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इस दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में कई पहल की गई है। शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना,  सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, दाई दीदी क्लीनिक आदि के माध्यम से जमीनी स्तर तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में अब आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की रियायती दवा उपलब्ध कराने के लिए श्री धनवंतरी योजना प्रारम्भ की जा रही है। योजना अंतर्गत राज्य के सभी 169 नगरीय निकायों में शासन के सहयोग से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। नगरीय निकायों द्वारा 188 दुकानों का चिन्हांकन किया गया है। इन दुकानों में 251 दवाइयों, 27 सर्जिकल आइटम साहित विभिन्न सामग्री उपलब्ध रहेगी। लघु वनोपज संघ द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण हर्बल उत्पाद भी इन दुकानों में उपलब्ध रहेंगे। इन दुकानों में देश की ख्यातिप्राप्त कंपनियों की जेनरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी। सर्दी, ख़ासी,  बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की दवाएं, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे।  टूटी कलम
यह सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से भी अधिक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। नागरीय निकायों द्वारा छूट की दर प्राप्त करने हेतु प्रतिस्पर्धात्मक निविदा का आमंत्रण किया गया था जिसमे सभी निकायों में 50 % से ज्यादा छूट की दर प्राप्त हुई। इसका प्रमुख कारण इस हेतु शासन द्वारा तैयार बिजनेस मॉडल रहा। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालकों को 2 रुपए प्रति वर्गफुट की आकर्षक दर से नगर पालिक निगम द्वारा किराये पर दुकानें उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही इन मेडिकल स्टोर्स से अन्य योजनाओं में भी दवाइयां खरीदने का आश्वासन भी दिया गया है । योजना के सफल संचालन की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित यूपीएसएस को प्रदान की गई है।टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

प्रकांड विद्वान,प्रबल प्रतापी,महा पंडित,वैज्ञानिक, ज्योतिषाचार्य, सोने की लंका का नरेश लंकेश,पुष्पक विमान का मालिक एवँ प्रथम पायलट,महा पराक्रमी,महाबली,सम्पूर्ण परिवार को प्रभु के हांथो मोक्ष दिलवाने वाले ब्राम्हण श्रेष्ठ,शिव के अनन्य भक्त “रावण” को भावपूर्ण श्रध्दांजलि

Next Post

CG- NSUI कार्यकारिणी भंग BIG NEWS: NSUI की तमाम कार्यकारिणी हुई भंग…. देखें आदेश…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के ढिमरापुर वार्ड जगतपुर में घर  घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त ™️ फरार एक आरोपी की तलाश जारी ™️

22nd March 2026
टूटी कलम विशेष

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए ™️ खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

गांजा तस्करी में अब सभ्य समाज की लड़कियां भी शामिल ™️ मां बाप के अत्यधिक छूट देने का परिणाम ™️ महंगे कपड़े, महंगे मोबाइल,स्कूटर, हाई-फाई जीवन शैली की चाहत अपराध से शॉर्टकट तरीका ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच ™️ गुणवत्ताहीन संदेह होने पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

वाहन से उतरकर पेशाब करना महंगा पड़ा ™️ चाबी लगी वाहन चोर ले उड़ा ™️ मगर चोर की किस्मत दगा दे गई ™️

19th March 2026
Next Post

CG- NSUI कार्यकारिणी भंग BIG NEWS: NSUI की तमाम कार्यकारिणी हुई भंग…. देखें आदेश…..

बौद्धिक कटाक्ष एवँ यक्ष प्रश्न ? रावण के सवाल से पूरे रामलीला मैदान में सन्नाटा पसर गया..

मिट्टी से बनी प्रतिमाओं को नदीयों,तालाबो में विसर्जित करने से बेहतर है जरूरतमंदों के काम आना... लाखो रुपये प्रतिमाओं,पंडालों,विद्युत व्यवस्था,प्रसाद,भंडारे पर फूंकने से बेहतर है....आम के आम गुठली के दाम...दुर्गा समितियों को संज्ञान लेना चाहिए...कुछ सीखना भी चाहिए....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In