• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, July 7, 2025
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

@टिल्लू शर्मा◾टूटी कलम डॉट कॉम◾# पढ़िये राशिफल

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
25th October 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा,नहीं तो आपको नुकसान होगा। आज सायंकाल के समय में आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको धन खर्च भी करना पड़ेगा। नौकरी में आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से यदि अनबन हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

वृष राशिः आज का राशिफल
आज व्यापार कर रहे लोग अपने कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जो अचानक से उनको लाभ दे सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा सकेंगे।

मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप नौकरी व व्यवसाय से जुड़े सभी मुद्दे हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि ऐसा किया, तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज व्यापार में आपको छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करनी होगी, जो आपको लिए लाभदायक हों।

कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। परिवार में आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपके पिताजी के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी सारी बातें अपने पार्टनर से नहीं बतानी है।

सिंह राशि: आज का राशिफल
आज समाज में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा, इसलिए आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। आज आप दूसरों की बातों में आकर निवेश ना करें, अन्यथा भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपका रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आज विकास होगा। आज घर गृहस्थी की यदि कोई समस्या थी, तो वह भी सुलझ सकती है, लेकिन आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने से आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों की मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर खुशी होगी। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति का विस्तार होगा। मित्रों के साथ आज आसपास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपका कोई कानून से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा आज पूरी होगी। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्य की ओर लगेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के लिए आज कोई नई रूपरेखा तैयार होगी। परिवार में किसी अतिथि के आने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आज आपको ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। 

मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में पिताजी के मार्गदर्शन से लाभ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनके इस रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज आपके शत्रु आप पर विजय पाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें ऐसा करने से रोकना होगा। आज आपको दूसरों के अंदर कमी निकालने से पहले अपने अंदर झांकना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप भूमि या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी आपकी सराहना करते नजर आएंगे। आज आप सांसारिक सुख साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपको उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको भविष्य में उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आपकी संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके पिताजी के मार्गदर्शन से आज सुलझ सकती है। व्यापार में भी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

किसी सेठ की शह पर भरतकूप लीलने की राह पर बढ़ रहे है आहिस्ता आहिस्ता कदम…12 से 18 दुकानें,शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाकर बेचने का चल रहा है सुनियोजित षडयंत्र….

Next Post

देर रात तक शहर के बाहर घूमते है लड़के-लड़कियां… कपल मौज मस्ती के लिए तो असमाजिक तत्व मौके की तलाश में…घट सकती है कभी भी बड़ी घटना…. अंदर देखें फोटो…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

आध्यात्मिक

TuTi KaLaM : युवक संघ का भव्य भंडारा संपन्न हुआ ™️ अनगिनत हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया ™️ युवक संघ को मिला साधुवाद ™️

8th September 2023
आध्यात्मिक

6th September 2023
आध्यात्मिक

TuTi KaLaM : युवक संघ के द्वारा जन्माष्टमी मेले पर की गई है दो दिनी निः शुल्क भोजन की व्यवस्था ™️ 6 एवं 7 सितंबर को ™️ सुबह 11:00 बजे से प्रभु श्री श्याम की इच्छा तक अनवरत जारी रहेगा ™️

5th September 2023
आध्यात्मिक

TuTi KaLaM RaIgArH : श्री श्याम सरकार सेवा संघ का 9वां श्री श्याम महोत्सव 31 मई को श्याम मंदिर रायगढ़ में ™️ सुप्रसिद्ध भजन गायिका निशा द्विवेदी (भोपाल) और नरेश नरसी (फतेहपुर) अपनी मधुर आवाज में श्रोताओं को करेंगे मंत्रमुग्ध ™️

26th May 2023
आध्यात्मिक

TuTi KaLaM RaIgArH : “घर का जोगी जोगना,आन गांव के सिद्ध” ™️ सिद्धिविनायक कॉलोनी में बह रही है भागवत ज्ञान की बयार ™️ कल रात्रि 8:00 संपन्न होगा श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह का कार्यक्रम ™️

25th May 2023
आध्यात्मिक

आज मंगलवार है,महावीर का वार है,ये सच्चा दरबार है,सच्चे मन से जो कोई ध्यावे,उसका बेड़ा पार है।।

26th October 2021
Next Post

देर रात तक शहर के बाहर घूमते है लड़के-लड़कियां... कपल मौज मस्ती के लिए तो असमाजिक तत्व मौके की तलाश में...घट सकती है कभी भी बड़ी घटना.... अंदर देखें फोटो...

आज ही आजमाएं मर्दाना ताकत के लिये घरेलू नुक्सा...5 दिनों में ही शुरू हो जाएगा तेज असर....

भीख मांग कर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला अमरत्व को प्राप्त हुई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In