• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, May 7, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TUTI KALAM बड़ी खबर 49 आरोपियों में से 38 को फांसी (“टूटी कलम”) की सजा…..शेष 11 आरोपियों को आजीवन कारावास…. 70 मिनट में 21 धमाके हुए…29 बम नही फट पाये….7015 पेज में आया फैसला…56 लोगो की गई थी जान,200 लोग हुए थे घायल….. सिम्मी ने दिया था बम विस्फोटकों को अंजाम….शेष 28 आरोपियों पर भी कसा जायेगा शिकंजा…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th February 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS

✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ . साल 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम धमाकों (Bomb Blast) के मामले में दोषियों को सजा सुना दी गई है. विशेष न्यायाधीश एआर पटेल की अदालत ने 49 अभियुक्तों में से 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है. इन 38 दोषियों को IPC 302, UAPA के तहत फांसी दी गई. बाकी 11 दोषियों को उम्र कैद हुई है. कुल 7015 पेज का फैसला है. कोर्ट ने इन धमाकों में मारे गए लोगों के परिजनों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार और मामूली घायलों को 25 हजार रुपये देने को कहा है. टूटी कलम

​​​​​

70 मिनट में हुए थे 21 धमाके
26 जुलाई 2008, यही वह दिन था जब 70 मिनट के दौरान 21 बम धमाकों ने अहमदाबाद की रूह को हिलाकर रख दिया। शहर भर में हुए इन धमाकों में कम से कम 56 लोगों की जान गई, जबकि 200 लोग घायल हुए थी। धमाकों की जांच-पड़ताल कई साल चली और करीब 80 आरोपियों पर मुकदमा चला। पुलिस ने अहमदाबाद में 20 प्राथमिकी दर्ज की थीं, जबकि सूरत में 15 अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई थीं, जहां विभिन्न स्थानों से भी जिंदा बम बरामद किए गए थे। टूटी कलम

नहीं फट पाए थे 29 बम
ब्लास्ट के बाद गुजरात की सूरत पुलिस ने 28 जुलाई और 31 जुलाई 2008 के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों से 29 बम बरामद किए थे, जिनमें से 17 वराछा इलाके के और अन्य कतारगाम, महिधरपुरा और उमरा इलाके के थे। जांच में पता चला कि गलत सर्किट और डेटोनेटर की वजह से इन बमों में विस्फोट नहीं हो पाया था। अन्यथा घटना से होने वाले जान माल के नुकसान की कल्पना नही की जा सकती थी। टूटी कलम

गोधरा कांड के जवाब में किए गए थे ब्लास्ट
ये ब्लास्ट आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (IM) और बैन किए गए स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) से जुड़े लोगों ने किए थे। विस्फोट से कुछ मिनट पहले, टेलीविजन चैनलों और मीडिया को एक ई-मेल मिला था, जिसे कथित तौर पर ‘इंडियन मुजाहिदीन’ ने धमाकों की चेतावनी दी थी। पुलिस का मानना था कि IM के आतंकियों ने 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के जवाब में ये धमाके किए। इस मामले के एक अन्य आरोपी यासिन भटकल पर पुलिस नए सिरे से केस चलाने की तैयारी में है। टूटी कलम


गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर JCP क्राइम के नेतृत्व में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। DGP आशीष भाटिया ने इस टीम को लीड किया। वहीं, इस टीम में अभय चुडास्मा (DCP क्राइम) और हिमांशु शुक्ला (ASP हिम्मतनगर) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामलों की जांच तत्कालीन DSP राजेंद्र असारी, मयूर चावड़ा, उषा राडा और वीआर टोलिया को सौंपी गई थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की इस विशेष टीम ने 19 दिनों में मामले का पर्दाफाश किया था और 15 अगस्त 2008 को गिरफ्तारी का पहला सेट बनाया था। टूटी कलम

78 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की हुई थी शुरुआत
अदालत की ओर से सभी 35 FIR को एक साथ जोड़ देने के बाद दिसंबर 2009 में 78 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की शुरुआत हुई थी। इनमें से एक आरोपी बाद में सरकारी गवाह बन गया था। मामले में बाद में चार और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उनका मुकदमा अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 1100 गवाहों का परीक्षण किया। सरकारी वकीलों में एचएम ध्रुव, सुधीर ब्रह्मभट्ट, अमित पटेल और मितेश अमीन, जबकि बचाव पक्ष से एमएम शेख और खालिद शेख आदि शामिल रहे।स्पेशल टीम ने महज 19 दिनों में 30 आतंकियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसके बाद बाकी आतंकी देश के अलग-अलग शहरों से पकड़े जाते रहे। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

TUTI KALAM RAIGARH वकीलों के राजस्व न्यायलय का बहिष्कार करने से अधिकारियों,कर्मचारियों की बल्ले बल्ले…..अब अपने मनमाफिक दे सकेंगे आदेश और करवा सकेंगे मनचाहा,नामांतरण,सीमांकन, तोड़फोड़,स्थगन….बढेगी जेबो की ओर गहराई….

Next Post

TUTI KALAM RAIGARH कम समय मे ही अपनी पहचान बनाने वाले होनहार जावेद खान के नही रहने से क्रिकेट जगत,मीडिया को हुआ भरपाई न कर सकने वाला नुकसान…बीड़ पारा स्थित निवास में उमड़ा जन सैलाब…खिलाड़ियों,पत्रकारों का लगा हुआ है तांता….उनके द्वारा दिये गए प्रोत्साहन याद कर रहे उनसे जुड़े लोग….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ को नया रूप देने में  शिल्पी ओपी चौधरी ™️ रायगढ़ का विकास करने में पूरी ऊर्जा झोंक रहे हैं ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

15 साल की अति का अंत हुआ ™️ बंगाल बांग्लादेश से आजाद हुआ ™️ ममता बनर्जी विपक्षी भी नहीं रही ™️ विधानसभा में घुस भी नहीं सकती ™️

5th May 2026
टूटी कलम विशेष

बेटी है तो कल है ™️ बाऊ  ने भतीजी का जन्मोत्सव मनाकर समाज को दिया संदेश ™️ नामी गिरामी लोगो की रही उपस्थिति ™️

3rd May 2026
टूटी कलम विशेष

02 मई का दिन रायगढ़ मीडिया के लिए अति महत्वपूर्ण हो गया ™️ दैनिक केलो प्रवाह अखबार के संस्थापक श्री उदय राम जी थवाईत का जन्मदिन है और आजादी के बाद प्रेस क्लब रायगढ़ का भूमि पूजन हुआ  ™️

3rd May 2026
टूटी कलम विशेष

वेदांता हादसे में क्या अनिल अग्रवाल दोषी है ? क्या छत्तीसगढ़ में प्लांट लगाकर अनिल अग्रवाल ने गलती कर दी ™️

24th April 2026
Next Post

TUTI KALAM RAIGARH कम समय मे ही अपनी पहचान बनाने वाले होनहार जावेद खान के नही रहने से क्रिकेट जगत,मीडिया को हुआ भरपाई न कर सकने वाला नुकसान...बीड़ पारा स्थित निवास में उमड़ा जन सैलाब...खिलाड़ियों,पत्रकारों का लगा हुआ है तांता....उनके द्वारा दिये गए प्रोत्साहन याद कर रहे उनसे जुड़े लोग....

हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स तो दुनिया भर में खासा मशहूर है. आज हम आपको पड़ोसी देश नेपाली की कुछ बेहद खूबसूरत हसीनों से मिलाने जा रहे हैं. नेपाल की इन एक्ट्रेस का नाम और तस्वीरें आप आज पहली बार देख रहे हो लेकिन कुछ देर इनकी खूबसूरत को निहारते ही रह जाएगे.

TUTI KALAM BIG BREKING बिलासपुर रेज आई जी रतनलाल डांगी ने वर्षो से एक जिले में ही जमे सहायक सब इंस्पेक्टरो का थोक में तबादला आदेश जारी किए...अंदर देखें किसे किधर भेजा गया... आई जी ने टूटी कलम को बतलाया....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In