• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है शासन-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेलउच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने पौने दो करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th April 2022
0
प्रतिमा अनावरण के पश्चात कांव कांव….मीनमेख निकालने वाले घड़े हुए सक्रिय…लाकडाउन के बाद लोगो के पास समय ही समय है….
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 01 करोड़ 81 लाख 5 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया* *उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ बच्चों की शिक्षा, युवाओं में रचनात्मकता और लीडरशिप क्वालिटी का विकास, स्वास्थ्य, सुपोषण के लिए शुरू की गयी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने छत्तीसगढ़ में कृषि कार्यों को अभूतपूर्व विस्तार दिया है। धान सहित अन्य फसलों के उचित कीमत और आदान सहायता से किसानों को बड़ी राहत है। गोधन न्याय योजना व भूमिहीन श्रमिकों की योजना से हितग्राहियों को आर्थिक संबल मिल रहा है। वनोपजों के समर्थन मूल्य बढऩे से संग्राहक परिवारों को सीधा फायदा मिला है। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों से बच्चों को सरकारी स्कूलों के फीस में अंग्रेजी में शिक्षा मिल रही है। जिससे वे आज के प्रतियोगी माहौल के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो और अपनी जगह का प्रतिनिधित्व प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। युवाओं में रचनात्मकता और लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर उन्हें राजीव युवा मितान क्लब से जोड़ा जा रहा है। महिला स्वरोजगार, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकेंद्रीकरण, बच्चों के सुपोषण व महिला स्वास्थ्य की मजबूती के लिए बनी योजना के क्रियान्वयन से बड़ी संख्या में हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुसार स्थानीय स्तर पर अधोसंरचनात्मक विकास को दिशा दी जा रही है। जिससे तैयार होने वाली सुविधाओं का अधिक अधिक लोग उपयोग कर सकें। इस दौरान उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने ग्राम कुनकुनी में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जनजागरण फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संगठन से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया* *उच्च शिक्षामंत्री पटेल आज खरसिया विकासखण्ड के बड़े कुनकुनी, सराईपाली, भालूचुंवा, रानीसागर एवं मौहापाली गांव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद होता है। जिससे उनकी मांग और समस्याओं को जानने का मौका मिलता है। इससे आगे होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा बनाने में मदद मिलती है। इस दौरान विभिन्न ग्रामवासियों की समस्याओं से वे अवगत हुए तथा जल्द उसका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।* *इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवधराम राठिया, जनपद अध्यक्ष श्री मेहत्तर उरांव, जनपद सदस्य श्रीमती गुरबारी बाई राठिया, सरपंच ग्राम पंचायत रानीसागर श्रीमती द्रौपदी बाई नागवंशी, सरपंच कुनकुनी देव प्रसाद राठिया, मनोज गबेल, श्रीमती नैना गबेल, भोग सिंह राठिया, अभय मोहंती सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।* टूटी कलम

 

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन– *उच्च शिक्षामंत्री *पटेल ने ग्राम कुनकुनी में 97 हजार रुपये की लागत से प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, 5 लाख 51 हजार रुपये की लागत से हायर सेकेण्डरी स्कूल में अहाता निर्माण, 3 लाख 92 हजार रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र में अहाता निर्माण, 6 लाख 45 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं 13 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसी तरह ग्राम सराईपाली में 1 लाख रुपये की लागत से चबूतरा निर्माण एवं 18 लाख 5 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम-भालूचुंवा में 36 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम-रानीसागर में 13 लाख 10 हजार रुपये की लागत से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, ग्राम-मौहापाली में 10 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन, 3 लाख रुपये की लागत से वार्ड 4 एवं 5 में नाली निर्माण, 6 लाख 70 हजार रुपये की लागत से एसएचजी शेड भवन निर्माण, ड़ेढ़ लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, 4 लाख 10 हजार रुपये की लागत से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य, 12 लाख 60 हजार रुपये की लागत से दो सीसी रोड निर्माण कार्य, 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 50 हजार रुपये की लागत से पानी टंकी निर्माण, 1 लाख रुपये की लागत से देवगुड़ी निर्माण कार्य, 6 लाख 20 हजार रुपये की लागत से धान चबूतरा निर्माण, 12 लाख रुपये की लागत से 2 सीसी रोड निर्माण कार्य, 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य, 50 हजार रुपये की लागत से प्रतीक्षालय निर्माण कार्य एवं 6 लाख 45 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य शामिल है* टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM… खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस की जीत पर…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रात्रि भोज का आयोजन…रायगढ़ से यूथ आइकन “विभाष सिंह” को मिला था बघेल का आमंत्रण…

Next Post

TuTi KaLaM…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने उठाया कदम,मारपीट के आरोपी पुत्र “रितिक नायक” समेत 05 युवाओं को थाने में करवाया सरेंडर…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM.... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने उठाया कदम,मारपीट के आरोपी पुत्र "रितिक नायक" समेत 05 युवाओं को थाने में करवाया सरेंडर.....

TuTi KaLaM... रायगढ़ विधायक "प्रकाश नायक" का मास्टर स्ट्रोक ? पुत्र ऋतिक को सरेंडर करवा कर लोगो की जीभ पर ताला लटका दिया.वाहवाही मिल रही है प्रकाश नायक को 🔒🔒🔒🔒🔒🔒🔒

राहत भरी खबर TuTi KaLaM RaIgArH…भीषण गर्मी को देखते हुए नाजुक चमड़ी वाले बच्चों को मिली राहत…राज्य सरकार ने दिये छुट्टी के आदेश…अंदर देखिये आदेश की कॉपी….

TuTi KaLaM... शाबास रायगढ़ पुलिस, शाबास पुसौर थाना प्रभारी "गिरधारी साव" महिला से छेड़छाड़, मारपीट का आरोपी महज 02 घँटे में ही गिरफ्तार, जेल दाखिल...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In