• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने उठाया कदम,मारपीट के आरोपी पुत्र “रितिक नायक” समेत 05 युवाओं को थाने में करवाया सरेंडर…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
19th April 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़….आज सुबह रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने अपने पुत्र ऋतिक नायक एवं उनके अन्य पांच साथियों को थाने में ले जाकर सरेंडर करवा दिया । जिस वजह से पिछले कुछ दिनों से चटखारे लेने वाले घर के विभीषण, आस्तीन में छिपे सांपों, विरोधियों की जुबान पर ताले लटक गए अब हर कोई विधायक प्रकाश नायक के द्वारा उठाए गए इस कदम को सराहनीय बतलाने से भी नहीं चूक रहे हैं जो लोग कल तक रितिक नायक की गिरफ्तारी को लेकर चीख रहे थे रहे थे, चिल्ला रहे थे एवं पुलिस की कार्यशैली पर लगातार अंगुलिया उठाते हुए दबाव पूर्ण कार्य करने भी बयानबाजी कर रहे थे वह लोग आज अपना पाला बदलकर विधायक प्रकाश नायक के कार्य की सराहना करने में जुट गए हैं मगर इस तरह के लोग चिन्हांकित किए जा चुके हैं । टूटीकलम

क्या था पूरा मामला…विधायक पुत्र ऋतिक नायक और उसके लगभग आधा दर्जन साथियो ने एक ट्रक ड्राईवर और पुलिस के एक जवान की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार कोतरा रोड में एक ट्रक ड्राइवर को रोक कर विधयक पुत्र ऋतिक नायक और उनके दोस्तों ने जमकर पिटाई कर दी. साथ ही गाड़ी पर पत्थरबाजी करने लगे। ड्राइवर भागते हुए पास के ही कोतरा रोड थाने में पंहुचा, पर थाने में भी विधायक पुत्र की दंबंगई कम नहीं हुई । फिर से थाने में भी मारपीट शुरू कर दी । मारपीट से युवक को बचाने एक आरक्षक ने हस्तक्षेप किया तो विधयक पुत्र और साथियों ने आरक्षक की भी जमकर धुनाई कर दी. पीड़ित ट्रक चालक का नाम मुलायम यादव बताया जा रहा है. और आरक्षक का नाम एलएस राठिया बताया जा रहा है. फ़िलहाल सिटी कोतवाली थाने में दोनों की शिकायत पर विधायक पुत्र एवं उनके दोस्तों के खिलाफ मारपीट समेत गंभीर गैर जमानतीय धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। टूटी कलम

एक अन्य आरोपी युवक शुभम शर्मा की गिरफ्तारी पुलिस ने पहले ही कर ली थी..कोतरारोड में ट्रक ड्राइवर एवं आरक्षक के साथ मारपीट के मामले में थाना सिटी कोतवाली में आरोपी रितिक नायक एवं उनके साथियों पर क्रमश: अपराध क्रमांक 647, 648/2022 दर्ज किया गया है । घटना के बाद से फरार हुए आरोपीगण की पतासाजी में दबिश दे रही थी।कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर मारपीट में संलिप्त रहे *शुभम शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी बावली कुआं थाना सिटी कोतवाली रायगढ़* को बावली कुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया था। जिसे न्यायालय में पेश कर पूर्व में ही जेल दाखिल करवाया जा चुका है। टूटी कलम

पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने पुलिस पर लगाए थे लापरवाही बरस रे के आरोप…..छग के पूर्व मंत्री व आदिवासी मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी सत्यानंद राठिया ने थाने में घुस कर आदिवासी पुलिस कर्मी को बर्बरतापूर्वक पिटाई किये जाने के मामले में स्थानीय विधायक के बेटे को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में घुसकर आतंक मचाने वाले विधायक पुत्र के खिलाफ एसटीएससी की धाराएं क्यों नही लगाई गई । पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है ।पुलिस प्रसाशन यह स्पष्ट करे कि इस मामले को किस वजह से सेंसेटिव माना जा रहा है ।केवल एफआईआर दर्ज किये जाने को खाना पूर्ति बताते हुए पूर्व मंत्री सत्या नंद राठिया ने कहा प्रशासन सत्ता धारी दल के दबाव में काम कर रहा है ।
इसके पूर्व भी विधायक पुत्र के द्वारा मार पीट की घटनाएं की जा चुकी है लेकिन पुलिस से लगातार मिल रहे सरंक्षण व अभयदान की वजह से विधायक पुत्र ने पुनः थाने में घुसकर ने केवल पीड़ित ट्रक ड्राइवर को पिटाई की बल्कि सरकारी सेवा में कार्यरत आदिवासी पुलिस कर्मी को भी बेरहमी से पीटा गया। थाने के अंदर न ही पीड़ित सुरक्षित है न ही पीड़ित व्यक्ति की रक्षा करने वाली पुलिस बाहर प्रांतों से अपराधियो को पकड़ अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस बताये कि थाने से चंद मीटर दूरी पर स्थित विधायक निवास से विधायक पुत्र को अब तक गिरफ्तार क्यो नही किया गया ? विधायक पुत्र की दादागिरी को शहर के अमन चैन के लिए बड़ा खतरा बताते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता सत्यानंद राठिया ने कहा कि सत्ता के रसूख के आगे पुलिस महकमा नतमस्तक हो गया। टूटी कलम

जब मेरे पिता जेल जा सकते हैं तो विधायक पुत्र क्यों नहीं…. भूपेश बघेल….. उक्त हुई मारपीट की घटना की गूंज रायपुर राजधानी तक के गलियारे में सुनाई दी ।जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब उनके पिता नंद कुमार बघेल जेल जा सकते हैं तो विधायक के पुत्र जेल क्यों नहीं जा सकता। जिस पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने संज्ञान लेते हुए अपने पुत्र रितिक नायक समेत 5 लोगों को सिटी कोतवाली में ले जाकर सरेंडर करवा दिया। टूटी कलम

विधायक के विरोधियों की लंबी फेहरिस्त है….. उक्त घटनाक्रम के बाद यह बात स्पष्ट हो गई कि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के विरोधियों की कोई कमी नहीं है। 15 अगस्त, 26 जनवरी, दीपावली, जन्मदिन आदि के अवसरों पर प्रकाश नायक से मिलने वाली सहायता को भी लोगों ने अनदेखी कर लगातार उनके पुत्र की गिरफ्तारी के लिए हल्ला बोला जाता रहा है। भविष्य में प्रकाश नायक के द्वारा ऐसे तत्वों से सावधान रहने की महती आवश्यकता है। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है शासन-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेलउच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने पौने दो करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

Next Post

TuTi KaLaM… रायगढ़ विधायक “प्रकाश नायक” का मास्टर स्ट्रोक ? पुत्र ऋतिक को सरेंडर करवा कर लोगो की जीभ पर ताला लटका दिया.वाहवाही मिल रही है प्रकाश नायक को 🔒🔒🔒🔒🔒🔒🔒

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

24th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM... रायगढ़ विधायक "प्रकाश नायक" का मास्टर स्ट्रोक ? पुत्र ऋतिक को सरेंडर करवा कर लोगो की जीभ पर ताला लटका दिया.वाहवाही मिल रही है प्रकाश नायक को 🔒🔒🔒🔒🔒🔒🔒

राहत भरी खबर TuTi KaLaM RaIgArH…भीषण गर्मी को देखते हुए नाजुक चमड़ी वाले बच्चों को मिली राहत…राज्य सरकार ने दिये छुट्टी के आदेश…अंदर देखिये आदेश की कॉपी….

TuTi KaLaM... शाबास रायगढ़ पुलिस, शाबास पुसौर थाना प्रभारी "गिरधारी साव" महिला से छेड़छाड़, मारपीट का आरोपी महज 02 घँटे में ही गिरफ्तार, जेल दाखिल...

राहत भरी खबर TuTi KaLaM RaIgArH…भीषण गर्मी को देखते हुए नाजुक चमड़ी वाले बच्चों को मिली राहत…राज्य सरकार ने दिये छुट्टी के आदेश…अंदर देखिये आदेश की कॉपी….

TuTi KaLaM RaIgArH तीन मोटर सायकलो को चपेट में लेतेहुये तेज रफ्तार ,मदहोश,मदमस्त बस दुकान में जा घुसी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में टला भीषण हादसा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In