• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम-स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल ….जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु अनवरत बढ़ रहा पालकों व बच्चों का रुझान….सेजस में प्रवेश हेतु जिले में अब तक 6759 आवेदन हुए प्राप्त…

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th April 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़, वास्तविक शिक्षा मानवीय गरिमा और व्यक्ति के स्वाभिमान में वृद्धि करती है। उत्कृष्ट शिक्षा के द्वारा ही बच्चों में जन्मजात शक्तियों का विकास उनके ज्ञान एवं कला कौशल में वृद्धि एवं व्यवहार में परिवर्तन कर उन्हें सभ्य सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जा सकता है। शिक्षा हर समाज व देश की प्रगति का प्रतिबिंब होती है। कलेक्टर भीम सिंह के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में उत्कृष्ट शिक्षा का संकल्प लिए वर्तमान में रायगढ़ जिले के सभी 9 विकास खंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु पालकों व बच्चों का रुझान अनवरत बढ़ता ही जा रहा है, जिसकी बानगी यह है कि जिले के सभी 9 विकास खंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु अब तक लगभग 6759 आवेदन आ चुके हैं। प्रदेश में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना का शुभारंभ 1 नवंबर 2020 को राज्य उत्सव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया, जिसका उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास है। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के एक अभिनव प्रयास के तहत प्रदेश में 1 नवंबर 2020 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का शुभारंभ हुआ और इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ में सत्र 2020-21 में तथा जिले के अन्य 08 विकास खंडों में सत्र 2021-22 में इसका शुभारंभ हुआ। विदित हो कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की तर्ज पर ही सत्र 2022-23 हेतु स्वामी आत्मानंद शासकीय हिन्दी उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की गई है।
कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि सेजस सरकार की अभिनव पहल है। उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण व आदर्श सुविधाओं में अध्ययन-अध्यापन से बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं भविष्य उज्जवल होगा। सही मायनों में अच्छा रिजल्ट स्कूल को बेहतर बनाता है, इसलिए जिले के सभी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में उत्कृष्ट अध्ययन-अध्यापन के साथ बेहतर संचालन और व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है। टूटी कलम
जिला शिक्षा अधिकारी ने आर.पी.आदित्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए इस महत्वपूर्ण कदम से समाज का हर वर्ग पूर्ण समानता के साथ अपने और बच्चों के सपनों को साकार करेगा। जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध आदर्श शैक्षणिक सुविधाओं एवं उत्कृष्ट अध्ययन-अध्यापन द्वारा बच्चों का भविष्य स्वर्णिम होगा।
गरीब परिवारों के बच्चों के सपनों को मिल रहे नए पंख-नयी उड़ान
रायगढ़ जिले के ऐसे पालक जो कमजोर आर्थिक स्थिति के वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी निजी स्कूल में शिक्षा दिलाने में समर्थ नहीं थे, रायगढ़ जिले के सभी 09 विकास खंडों में संचालित इन उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों ने गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए एक सुनहरा अवसर दिया है। जहां बच्चों को मुफ्त में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में दिए जाने एवं छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। जिले के सभी 09 विकास खंडों में संचालित इन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले के इन विद्यालयों में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर और साइंस लैब, स्मार्ट क्लासेज के साथ ही ऑनलाइन शिक्षा की भी पूरी सुविधा उपलब्ध हो रही है। वर्तमान में रायगढ़ जिले में कक्षा पहली से बारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित हो रही है और पालकों एवं बच्चों का रुझान लगातार इन विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए अनवरत बढ़ता ही जा रहा है। इन सबमें खास बात यह है कि इनमें अधिकांश विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अन्य किसी निजी विद्यालय को छोड़कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश लिया है। टूटी कलम
जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु पालकों एवं बच्चों के बढ़ते रुझान की खास वजह यह भी है कि इन विद्यालयों में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण आदर्श सुविधाएं योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक हैं, जहां प्रतिदिन व्यवस्थित समय सारणी अनुसार अध्ययन-अध्यापन किया जाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण में खेल एवं अन्य पाठ्य सहगामी व कलात्मक गतिविधियों से बच्चों में उनकी रचनात्मकता को नया आयाम देने हेतु सुविधा युक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुणवत्ता युक्त अध्यापन और स्कूल प्रबंधन को अनुशासित स्वरूप देने उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर प्रतिनियुक्ति व संविदा नियुक्ति के माध्यम से प्राचार्य एवं माध्यमिक शाला प्रधान अध्यापक व अन्य शिक्षकों का चयन किया गया है। संस्था के विद्यार्थियों के द्वारा विकासखंड, जिला व राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए शाला को गौरवान्वित भी कर रहें हैं। टूटी कलम
जिले के सेजस में प्रवेश हेतु सीट, अंतिम तिथि व आवेदनों के अब तक के आंकड़े
जिले के विभिन्न विकास खंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 एवं कुल सीटों की संख्या 6120 है। विदित हो कि 19 अप्रैल 2022 तक की स्थिति में विकासखंड सारंगढ़ में 101, बरमकेला में 836, धरमजयगढ़ में 384, खरसिया में 1014, पुसौर में 838, लैलूंगा में 249, तमनार में 543, घरघोड़ा में 646 और रायगढ़ में 2148 सहित अब तक कुल 6759 आवेदन प्राप्त हुए हैं। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

सीएमएचओ डॉ.केशरी ने 04 जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…करेंगे टी बी की जांच और प्रचार प्रसार…

Next Post

सूखे कंठ पूछ रहे है… क्या कर रही है समाजसेवी संस्थाएं ? लायंस क्लब,रोटरी क्लब,जेसीआई,श्याम मंडल,अग्रसेन सेवा संघ, ये शक्ति, वो शक्ति,ये फाउन्डेशन,वो फाउंडेशन ,इनकी स्मृति,उनकी स्मृति में… कहां है ये संथायें ?….

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

गैस सिलेंडर से संबंधित भ्रामक समाचारो ™️ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहे ™️ सिलेंडर से संबंधित कठिनाई के लिए अंदर दिए गए नंबर पर बात करें ™️ बुकिंग वाले दिन ही मिलेगा सिलेंडर ™️ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

राजा अग्रवाल की बुरी तरह से पिटाई करने वाला ™️ रिहान खान जेल दाखिल ™️ थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की एक और कार्रवाई ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

मोबाइल चोर ने दी पुलिस को पुलिस चुनौती ™️ खुले चेहरे,सीसीटीवी कैमरे में कैद ™️ बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

कर्तव्य में कोताही ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई  ™️ चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी लाइन अटैच ™️ पुलिस कर्मी भी बक्शे नहीं जाएंगे ™️

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

भ्रामक समाचार पर होगी करवाई ™️ एक लाइन छोटी सी बहुत दूर तक पहुंच जाया करती है ™️ मीडिया वाले पहले पूरी प्रमाणिकता करें फिर समाचार वायरल करें ™️… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एम सिंह

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की त्वरित करवाई ™️ सड़क किनारे पलट गई भारी वाहन को तुरंत हटवाया ™️ आवागमन सुचारू किया ™️ 4 भारी वाहनों पर की कार्रवाई ™️

12th March 2026
Next Post

सूखे कंठ पूछ रहे है... क्या कर रही है समाजसेवी संस्थाएं ? लायंस क्लब,रोटरी क्लब,जेसीआई,श्याम मंडल,अग्रसेन सेवा संघ, ये शक्ति, वो शक्ति,ये फाउन्डेशन,वो फाउंडेशन ,इनकी स्मृति,उनकी स्मृति में... कहां है ये संथायें ?....

मेरे विरूद्ध कोर्ट से कोई भी अपराध प्रमाणित हो जाता है तो मैं अपने राजनीतिक जीवन से हमेशा के लिए संन्यास ले लूंगा- उमेश अग्रवाल

TuTi KaLaM RaIgArH...कितनी असमानताएं है..उमेश अग्रवाल,अमित पांडेय,ऋतिक नायक के केसो में फिर भी एक ही लाठी से हांकना इसे ही कहते है...पुलिस के कार्यो में दखल देना कभी भी महंगा पड़ सकता है.......

TuTi KaLaM BiLaSpUr... दुकानदार की जांबाजी से डकैती हुई विफल..01 डकैत को जमकर धोया दुकानदार एवँ जनता ने...02 डकैत मोटरसाइकिल, कट्टे, चाकू,ज्वेलरी फेंककर हुए फरार....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In