🎯टिल्लू शर्मा 🖋️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़.. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के मेडिकल कॉलेज के लिए मनोनीत वरिष्ठ कांग्रेसी अशरफ खान ने अपने प्रतिनिधि पद से इस्तीफा देते हुए जो कारण स्पष्ट किया गया है वह हकीकत से बहुत दूर है। हकीकत तो यह बताई जा रही है कि विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान की कोई सुनवाई मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रही थी और ना ही उनका कोई कार्य हो पा रहा था। चुनाव आते आते अधिकांश प्रतिनिधि अपना इस्तीफा दे देंगे ऐसी संभावना लगाई जा रही है।






