• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, September 27, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

घर बैठे मदिरा प्राप्त करें मात्र 120/₹ के सर्विस चार्ज पर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th May 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

लॉक डाउन के दौरान मदिरा की होगी होम डिलिवरी
आबकारी विभाग ने बनायी व्यवस्था, वेबसाईट अथवा एप से कर सकेंगे बुकिंग
रायगढ़—– छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 4 मई से सोशल एवं पर्सनल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राज्य की मदिरा दुकानों को संचालित करने के निर्देश जारी किए है और सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 के फैलाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से होम डिलेवरी की अनुमति भी शासन के द्वारा प्रदान की गई है।
राज्य की मदिरा दुकानें छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन के द्वारा संचालित है। शासन के आदेश के पालन में मदिरा दुकानों में भीड़ को नियंत्रित करने सोशल एवं पर्सनल डिस्टेंसिंग के पालन की दृष्टि से डिलेवरी बॉय के माध्यम से मदिरा प्रदाय की व्यवस्था की शुरूआत की गई है। मदिरा की बुकिंग की वेबसाइट का http://csmcl.in है। उक्त वेबसाइट के माध्यम से मदिरा की डिलेवरी की बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग वेबसाइट http://csmcl.in में जाकर डाउनलोड एन्ड्रायड बटन को क्लिक कर अथवा गूगल प्ले स्टोर  में CSMCL APP खोज कर उसे एन्ड्रायड मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकता है तथा मोबाइल के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। ग्राहक को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड तथा पूर्ण पता दर्ज कर पंजीयन करना होगा। पंजीयन ओटीपी के माध्यम से कन्फर्म होगा।
पंजीयन उपरांत ग्राहक को लॉगिन करने के पश्चात अपने जिले के निकट के 1 विदेशी दुकान, 1 देशी दुकान तथा एक प्रीमियम दुकान को ड्रॉप डाउन के माध्यम से लिंक करने की सुविधा प्रदान की गई है। ग्राहक की सुविधा के लिए जिले की समस्त मदिरा दुकानों को गूगल मैप पर देखने की सुविधा भी प्रदान की गई है जिससे ग्राहक के द्वारा आसानी से अपनी निकट की दुकान का चयन  कर लिंक किया जा सकता है। लिंक की गई दुकान से मदिरा होम डिलिवरी के लिए बुक की जा सकती है। ग्राहक को संबंधित मदिरा दुकान में उपलब्ध मदिरा की सूची एवं उसका मूल्य प्रदर्शित किया गया है जिसमें से अपनी पसंद की मदिरा को अपनी आवश्यकता अनुसार क्रय सकता है। ग्राहक एक मदिरा दुकान से एक बार में 5000 एमएल तक मदिरा डोर डिलिवरी के माध्यम से प्राप्त कर सकता है।
ग्राहक के द्वारा बुक की गई मदिरा सुपरवायजर के द्वारा पैक किए जाने पर ग्राहक को स्वत: ओटीपी प्राप्त हो जाएगी। डिलिवरी बॉय के द्वारा आर्डर की गई मदिरा प्रदान किए जाने पर उन्हें मदिरा की मूल्य तथा डिलिवरी चार्ज रुपए 120 का भुगतान करना होगा। भुगतान पश्चात ग्राहक को ओटीपी  डिलिवरी बॉय को डिलिवरी पूर्ण करने के लिए प्रदान करना होगा। इस प्रकार बुक की गई मदिरा की डिलिवरी पूर्ण हो जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

अंजना पर भरपूर स्नेह उंडेला सरिया वासियो एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने

Next Post

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा नोडल अधिकारी नियुक्त

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
Next Post

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा नोडल अधिकारी नियुक्त

पुलिस ही क्यो मैदान में,जवाबदारी सबकी बनती है

अपना काम बनता,भाड़ में जाये जनता-सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In