रायगढ़—- कोरोना माहमारी से जंग लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों,पुलिसकर्मियों के साथ ही सभी शासकीय कर्मियों पर हो रहे हमलों की रोकथाम हेतु डी जी पी डी एम अवस्थी ने प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। नियुक्तियों की लिस्ट में रायगढ़ जिले के नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नाम का चयन किया गया है।







