• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, September 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति का धूमकेतु अस्त हुआ

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th May 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ—– फर्श से लेकर अर्श तक का सफर अपने अकेले के बलबूते पूरा करने वाले ,छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी का दुनिया से विदा लेना राजनीति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। गरीबों के मसीहा अजीत जोगी का जन्म बिलासपुर के करीब छोटे से गांव मरवाही के जोगी डीपी में हुआ था। आदिवासी परिवार में जन्म लिए अजीत जोगी बाल्यकाल से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। जैसे-जैसे वे बड़े होते गए उनकी बुद्धि में एक अलग तरह का कुछ कर गुजरने की तमन्ना ने जन्म लेना शुरू कर दिया था । शुरुआत में वे बी ई मैकेनिकल इंजीनियर बने उसके पश्चात वे जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में चयनित हुए उसके बाद वे भारत के सबसे बड़े प्रशासनिक पद कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए। लेकिन अजीत जोगी की विजय यात्रा का पथ यहीं समाप्त नहीं हुआ था। उनके मन में देश के लिए प्रदेश के लिए एवं गरीब आदिवासियों के लिए कुछ अलग कर गुजरने की इच्छा शक्ति थी। जिनकी वजह से वे तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के करीब आए एवं इंदौर की कलेक्टरी छोड़ राज्यसभा सदस्य के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई बाद में वे 1998 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए सन 2000 में जब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग हुआ तब वह छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पदस्थ हुए उसके पश्चात लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से लगभग 200000 से करीब वोटों से हराया था ।इस चुनाव के दौरान जब वे चुनावी आमसभा समाप्त कर देर रात लगभग 3:00 बजे लौट रहे थे तो ड्राइवर को झपकी लगने के कारण उनकी वाहन पेड़ से जा टकराई। बस इस दुर्घटना के बाद से अजीत जोगी का राजनीति सितारा धीरे धीरे अस्त होने लगा । दुर्घटना के कारण उनके कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया जिसका इलाज देश-विदेश सभी जगह करवाया गया परंतु कोई फायदा नहीं हुआ अजीत जोगी के स्वयं के पैर पर खड़े ना हो सकना पूरी प्रदेश कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति थी जिसकी वजह से लगभग 15 साल भाजपा प्रदेश सरकार में काबिज हो गई थी

कांग्रेस में राजनीतिक मतभेद की वजह से अजीत जोगी को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था उसके बावजूद वे कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रहे एवं लगातार पार्टी में पुनः वापसी का प्रयास शत-शत करते रहे किंतु इसे भाजपा के लिए शुभ संकेत माने की कांग्रेस के लिए 15 साल सत्ता से दूर होना अशुभ संकेत माने प्रदेश के कद्दावर कांग्रेसी नेता किसी भी कीमत पर अजीत जोगी की पुनः कांग्रेसमें वापसी नहीं चाहते थे वजह केवल यह है कि अजीत जोगी के कद के सामने किसी का कद दिखलाई नहीं पड़ रहा था

कांग्रेस प्रवेश की तमाम कोशिशों के बावजूद थक हार कर अजीत जोगी ने क्षेत्रीय पार्टी जोगी जनता पार्टी का गठन किया एवं अपने प्रत्याशी खड़े कर चुनाव में सक्रियता दिखलाई जिसमें अजीत जोगी के आठ प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गए जबकि प्रदेश में 15 साल तक राज करने वाली भारतीय जनता पार्टी को महज 15 सीट ही मिल पाई थी इस हिसाब से देखा जाए तो अजीत जोगी अपने मकसद में कामयाब रहे थे

भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार 15 साल तक बने रहना कांग्रेस की फुट का ही परिणाम था यदि समय रहते सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए फ्री हैंड छोड़ देते तो शायद भाजपा शासन कर ही नहीं पाती यह तो नहीं मालूम कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के मन में अजीत जोगी के प्रति कैसा डर था कि वे अंत तक जोगी को काग्रेस में वापस नहीं लाए ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है की तीक्ष्ण बुद्धि से लबरेज एवं चुंबकीय व्यक्तित्व से भरपूर अजीत जोगी में एक करिश्माई व्यक्ति की झलक दिखलाई पड़ती थी इस कारण से कि कहीं भविष्य में अजीत जोगी कांग्रेस पार्टी के सर्वे सर्वा बनकर प्रधानमंत्री पद की दावेदारी ना कर दे इस भय से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उनका कोई भी निवेदन, अनुनय, विनय स्वीकार नहीं किया।

कहते हैं कि जाने वाले चले जाते हैं और अपनी यादें छोड़ जाते हैं । कुछ बिरले लोगों में से अजीत जोगी छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऐसे व्यक्ति थे की जब-जब छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम आएगा तब तक अजीत जोगी को प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में जाना पहचाना जाएगा लाखों कोशिशों के बाद भी उनका नाम नहीं मिट पायेगा उनका नाम ऐतिहासिक लोगों में दर्ज हो चुका है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में उनका नाम जरूर उल्लेखित होगा

ShareSendTweet
Previous Post

13 कोरोना मरीजो की संख्या के साथ रायगढ़ पहुंचा 9वें पायदान पर

Next Post

लोगो को समझाईस देने निकली जिला,पुलिस,निगम प्रशासन की टोली

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️
टूटी कलम विशेष

महिला व्यवसाई की ऊँचाइयों से बढ़ी लोगों की जलनखोरी ™️ परेशान करने अपनाये जा रहे है तरह तरह के हथकंडे ™️

11th September 2026
Next Post

लोगो को समझाईस देने निकली जिला,पुलिस,निगम प्रशासन की टोली

88 लीटर देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली थाना पुलिस की कार्यवाही

विनाश काले विपरीत बुद्धि 100 मीटर के दायरे में बेच रहे थे चोरी के मोबाईल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In