नंबर वन की तरफ तेजी से बढ़ रहा *टूटी कलम समाचार* पत्रकारिता करना हमारा शौक है, जुनून है, आदत है, दिनचर्या है, कमजोरी है,लगन है,धुन है, पागलपन है ,पत्रकारिता करना हमारे पेट भरने का साधन नहीं है, और ना ही ब्लैकमेलिंग, धमकी,चमकी,देकर, विज्ञापन के नाम पर उगाही,वसूली करने का लाइसेंस मिला हुआ है, संपादक टिल्लू शर्मा लेखक, विश्लेषक, कवि,व्यंगकार,स्तंभकार, विचारक, माता सरस्वती का उपासक,परशुराम का वंशज,रावण भक्त,कबीर से प्रभावित,कलम का मास्टरमाइंड, सही और कड़वी सच्चाई लिखने में माहिर, जहां से लोगों की सोचना बंद कर देते है हम वहां से सोचना शुरू करते है, टिल्लू शर्मा के ✍️समाचार ज्यों नाविक के तीर,🏹 देखन म छोटे लागे, घाव करे गंभीर, लोगों की पहली पसंद टूटी कलम समाचार बन चुका है, सरकार एवं जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं समस्याओं पर ध्यान आकर्षण करवाना हमारा पहला कर्तव्य है
🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़🌍…युवकों को नशे के लिए प्रतिबंधित टेबलेट व इंजेक्शन चोरी-छिपे ऊंचे दामों में बेचने की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा अजित पेट्रोल पंप के पास नितेश ठाकुर, ध्रुव भट्ट, राज सिदार तथा सोनकरपारा जूटमिल में विवेक दास महंत से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के संबंध में पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान सभी उत्तेजित होकर मोहल्लेवालों को शिकायत करने का आरोप लगाते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया।





