🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍… एक कहावत है कि तले साहूकारों के लिए होते हैं चोरों के लिए नहीं इसी तरह ऑनलाइन ट्रांजैक्शन इमानदारो के लिए होते हैं ठगी करने वालों के लिए नहीं. ठगी करने वाले नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं और सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि ऑनलाइन ठगी करने वाले ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते हैं. अधिकतर मामलों में देखा गया है कि साइबर ठगी करने दिन भर नए-नए तरीकों से ठगी करने तरीके खोजते रहते हैं. व्यक्ति की जेब में एटीएम रहता है परंतु उसे एटीएम से पैसे आहरण कर लिए जाते हैं. आधार कार्ड एक ऐसा माध्यम है जिसमें व्यक्ति की सारी जानकारियां उपलब्ध होती है जिसका फायदा ठगी करने वाले उठा लेते हैं.



