• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, October 1, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

विकास की करवट ले रहे रायगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का ™️ शिल्पी, वित्त मंत्री, विधायक  चौधरी ने किया निरीक्षण ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th January 2026
0
0
SHARES
7
VIEWS
Advertisement

🔱टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍.…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और सुशासन की नीति के अनुरूप रायगढ़ को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में, पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
              निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की गति बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग और नियमित फॉलो-अप अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि रायगढ़ में संचालित अधिकांश परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं और आगामी एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।  इस अवसर पर महापौर  जीवर्धन चौहान,  कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत  अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम  बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*ऑक्सीजोन, स्वच्छ वातावरण और नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस*
वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से शहरवासियों को स्वच्छ, शांत एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। शहर के इतवारी बाजार, कबीर चौक में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन को उन्होंने शहर के लिए हरित क्षेत्र बताया। साथ ही कहा कि विकसित हो रहे ऑक्सीजोन नागरिकों के लिए सैर, योग और व्यायाम जैसी गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। शहर के प्रवेश मार्गों पर ओवरब्रिजों पर बनाए जा रहे भित्तिचित्र और कलात्मक पेंटिंग कार्यों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने इसे रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बताया।

*शिक्षा, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई उड़ान*
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नालंदा परिसर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक केंद्र बनेगी, जहां आधुनिक तकनीक और ई-बुक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा किसान राइस मिल परिसर में चल रहे विकास कार्यों और ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर में प्रस्तावित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वित्त मंत्री ने पहाड़ मंदिर पहुंचकर हनुमान मंदिर के दर्शन किए और पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को और अधिक विकसित करने की संभावनाओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं रायगढ़ को आधुनिक सुविधाओं, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर जीवन गुणवत्ता से युक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी और आने वाले समय में शहर के समग्र विकास में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

*शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, बनेगा इंटरस्टेट बस टर्मिनल*
शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड में 19.55 करोड़ रुपए की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त इंटरस्टेट बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी ने कहा कि नए बस टर्मिनल के निर्माण से शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बस टर्मिनल में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

ShareSendTweet
Previous Post

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल से रिहा किए गए ™️ डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो हाथों में थामे हुए थे बालेश्वर ™️ आतिशबाजी,बाजा, फूलमालाओं के साथ उमड़ा सैलाब ™️

Next Post

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने 30 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट ™️ पोषण और नियमित दवा सेवन से ही संभव है टीबी से पूर्ण उपचार  चौधरी ™️ जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को मिला पोषण संबल ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
Next Post

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने 30 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट ™️ पोषण और नियमित दवा सेवन से ही संभव है टीबी से पूर्ण उपचार  चौधरी ™️ जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को मिला पोषण संबल ™️

रायगढ़ के लिए बड़ी सौगात: जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ ™️ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया उद्घाटन™️ एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्रेन व मानसिक रोगों का निशुल्क इलाज ™️

Big breking ™️ बिलासपुर के पूर्व एसपी राजेंद्र जयसवाल पर प्रति स्पा सेंटरों से प्रतिमाह 30000 ₹ वसूलने के आरोप लगे ™️ देखिए वीडियो 👇 टूटी कलाम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In