*आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त द्वारा की जा रही बड़ी कार्यवाही*
*समय पर कर के भुगतान के लिये की जा रही अपील*
रायगढ़। नगर निगम ने संपत्तिकर बकायेदारों की सूची जारी कर उन पर त्वरित कार्यवाही हेतु निगम आयुक्त के निर्देशन में उपायुक्त द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे के निर्देशानुसार उपायुक्त पंकज मित्तल ने उन बकायेदारों को नोटिस जारी की है जिन्होंने बरसों से नगर निगम रायगढ़ को संपत्तिकर करो एवम अन्य करों का भुगतान नही किया,
साथ ही जिन्होंने निर्धारित अवधि तक नगर निगम को कर नहीं पटाया उन पर सख्त कार्यवाही कर समाचार पत्रों के माध्यम से नाम की सूची जारी की जाएगी, और उनकी संपत्ति सील कर कुर्क भी की जाएगी बहरहाल बकायेदारों की प्रथम
सूची में ये रसूखदार है।
1 मीना गर्ग /सुशील गर्ग – 16,45,049 ₹
2 इला माल / सुभाष गर्ग – 14,29,921₹
3 प्रताप नायक/दिवाकर नायक – 2,51,202₹
4 अशोक /निरंजन लाल – 2,81,423₹
5 गोयल ट्रेडिंग – 1,96,373₹
6 उर्वशी पेट्रोल पंप – 1,21,285₹
7 सेठाराम गोपाल / लख्मी नारायण – 1,28,594₹
8 ————–,, ———- – 5,99,781₹
9 आलोक सिटी माल – 3,40,654₹
10 स्वस्तिक होटल – 1,72,544₹
11 लक्ष्मीबाई/ अम्बिका प्रसाद गुप्ता – 1,04,371₹
12 बलदेव प्रसाद सराफ – 1,055,06₹
13 जयराम जुनेजा {ईशान लॉज } – 2,28,667₹
14 नरेंद्र जुनेजा {साई श्रद्धा } – 3,09,455₹
15 नंदन अग्रवाल /गोपाल अग्रवाल – 7,95,500₹
16 नीतीश लाल /उमेश पाठक – 1,46,363₹
17 तिरुपति रोड कैरियर पेट्रोल पंप – 3,28,307₹
18 रामधिन पेट्रोल पंप – 4,77,575₹
19 आई . ओ .सी.ल पेट्रोल पंप। – 2,79,458₹
20 राजेन्द्र सिंह / मकेश्वर सिंह। – 3,59,161₹
21 अजित पेट्रोल पंप – 8,77,695₹
22 शिला पेट्रोल पंप – 2,97,558₹
23 नवल अग्रवाल – 12,77,264₹
अन्य बकायदारों को भी सावधान हो जाना चाहिए जिनकी अवधि पूर्ण होने वाली है ,आयुक्त आशुतोष पांडे एवम उपायुक्त पंकज मित्तल ने निकाय क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अपने संपत्तिकर एवम अन्य करो का भुगतान समय पर अवश्य कर अनावश्यक जुर्माना से बचे।