• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, August 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

थानेदार अमित सिंह की भलमनसाहत, पुलिस वाले भी होते है समाजिक विचारधारा के

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
28th August 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

● एक साल से बिछड़ी बेटी से मिलकर थाने में फूट-फूट कर रो पड़ी मां…

● बालिका और उसके माता-पिता को प्लांट में काम दिलाने के नाम पर साथ लाया व्यक्ति निकला वहशी …

● बालिका को धोखे से उसकी मां के पास से ले जाकर किया अनाचार…

● पीडित बालिका को चाम्पा में छोड़ भागा आरोपी, पूंजीपथरा पुलिस चाम्पा से ढुंढ लायी बालिका

● पूंजीपथरा टी.आई. बालिका को कपड़े और रूपये की मदद कर चार पहिया वाहन से परिवार को शहडोल भिजवाये … रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के सहृदयता वाले व्यक्तित्व का प्रभाव उनके हर थाना/चौकी प्रभारियों में दिखता है । रायगढ़ एसपी को हम लोगों को न्याय दिलवाने के साथ जरूरतमंदों की मदद आगे रहते देखते हैं । उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलते हुए कई थाना प्रभारी बेसिक पुलिसिंग के साथ सामाजिक एवं मानवता के कार्यों में भी संलग्न रहते हैं । जिसकी एक झलक पूंजीपथरा टी.आई. में उनके कार्य से एक बार फिर देखने को मिली । एक साल से माता-पिता से बिछुड़ी नाबालिग बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाये और परिवार की व्यथा देखकर बच्ची को नये कपड़े व कुछ पैसो की मदद कर कार की व्यवस्था से उन्हें उनके घर शहडोल (म0प्र0) भिजवाये । जानकारी के अनुसार शहडोल का एक परिवार कमाने खाने के लिये दिनांक 14.05.19 को बिलासपुर आये थे । रेल्वे स्टेशन पर उन्हें *विजय उर्फ लछन पन्ना उम्र करीब 55 वर्ष निवासी कापू जिला रायगढ़* ने देखा । विजय उर्फ लछन पन्ना अधेड़ अविवाहित एवं शातिर आरोपी है, नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत करना उसकी फितरत थी । रेल्वे स्टेशन पर नाबालिग बच्ची (उम्र करीब 16 साल) और उसके परिवार की माली हालत को देखकर, विजय ने अपने शातिर दिमाग में योजना बनाई और बच्ची के माता पिता को रायगढ़ के किसी भी प्लांट में काम में लगा देने का झंसा देकर उसी रात रायगढ़ ले आया। रायगढ़ तराईमाल बंजारी मंदिर के पास प्रतिक्षालय में रात को उनके साथ रूका और सुबह बालिका और उसकी मां को वहीं छोड़कर बालिका के पिता को सिंघल प्लांट में काम दिलाने के नाम पर साथ ले गया । थोड़ी देर बाद विजय अकेले आया और बालिका को उसके पिता आधारकार्ड के साथ बुला रहे हैं कहकर उसकी मां को धोखा देकर साथ ले गया और बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म कर अपने साथ ले गया । बच्ची के नहीं लौटने पर उसके माता-पिता थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराये रिपोर्ट पर *धारा 363 IPC* के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध दर्ज किया गया । बच्ची के माता पिता आरोपी विजय का नाम ही नाम जानते थे और न ही पता । पूंजीपथरा पुलिस बालिका एवं आरोपी के हुलिया के आधार पर अपनी तफ्तीश कर रही थी कि इसी प्रकार के 02 अपराध थाना कोतवाली रायगढ़ एवं 02 अपराध थाना पत्थलगांव जिला जशपुर में दर्ज होने की जानकारी पूंजीपथरा पुलिस को मिली । पत्थलगांव थाने के अपराध में जब आरोपी विजय की गिरफ्तारी की जानकारी एडिशनल एसपी जशपुर द्वारा एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा को दिया गया । तब एएसपी वर्मा ने पूंजीपथरा पुलिस को तत्काल पत्थलगांव जाकर जानकारी लेने निर्देशित किये । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपी विजय से पूछताछ कर उसका मेमोरेण्डम कथन प्राप्त किया गया तो उसने थाना कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र में 02 एवं पूंजीपथरा तराईमाल के पास शहडोल की बालिका के साथ भी कुकर्म करना एवं बालिका को चाम्पा ले जाकर छोड़ आना बताया । आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पूंजीपथरा पुलिस चाम्पा गई और स्टेशन के पास एक बस्ती से बालिका को बरामद किया गया । बच्ची ने बताया कि आरोपी विजय उसे तराईमाल के जंगल में गलत काम करने के बाद बस से हाटी-कोरबा और फिर चाम्पा लेकर आया । एक घर में रात को रखा था, जहां गलत काम करने वाला था तो घरवाले देख लिये और उसे खूब मारे तो वहां से भाग गया । तब से उसी घर में घरवालों के मजदूरी कर साथ रह रही थी । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बालिका का CWC एवं महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया एवं बालिका के माता-पिता को सूचना दिये । करीब एक सप्ताह बाद बालिका के माता पिता थाना पूंजीपथरा पहुंचे, आवश्यक कार्यवाही पश्चात जब पूंजीपथरा पुलिस बालिका को उसके मां के सुपुर्द किये तो उसकी मां थाने में फूट-फूट कर रोने लगी । एक छोटी से गलती की वजह से उनकी बच्ची एक साल तक बिछुड़ी रही । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक अमित सिंह ने उनको शहडोल जाने की व्यवस्था के संबंध में पूछे तो बच्ची के माता-पिता मौन थे, उस मौन को भी टी.आई. अमित सिंह समझे और उनको शहडोल भिजवाने के लिए कार की व्यवस्था किये और बच्ची को नये कपड़े और कुछ पैसे देकर शहडोल भिजवाये । आरोपी विजय उर्फ लछन पन्ना जेल में निरूद्ध है । घटना के संबंध में थाना पूंजीपथरा में दर्ज अप.क्र. 83/2020 धारा 363 IPC + 376, 506 IPC, 6 Pocso Act में आरोपी की गिरफ्तारी में जोड़ी गई है ।

ShareSendTweet
Previous Post

जिस सड़क पर दौड़ती है वाहने वहां चल रही है अभी नावें

Next Post

थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बांटा बाढ़ प्रभावितों को सुखा राशन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बांटा बाढ़ प्रभावितों को सुखा राशन

कलेक्टर भीम सिंह,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, ए एस पी अभिषेक वर्मा सहित जिला पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

थानेदार अंजना की साहसिक जांबाजी प्रेरणा लेने लायक है। देखिये वीडियो👇👇

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In