• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

यह “संवेदना” ही नही “देशभक्ति-जनसेवा” भी है

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
9th September 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

संतोष सिंह ने पुलिस की छवि बदल कर रख दी,कभी “एक रक्षा मास्क की” के कारण गोल्डन बुक में रायगढ़ का नाम दर्ज करवाया तो अब बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही रायगढ़ पुलिस

संवेदना कैम्पेन को मिल रही लोगो की अपार मदद, पूरे जिले से थानों से पहुंच रही बाढ़ प्रभावितों के लिये राहत सामग्री

कोरोना पॉजिटिव होने पर भी संतोष सिंह घर मे रह कर कर रहे संवेदना कैम्पेन की मॉनिटरिंग

बाढ़ प्रभावितों के लिए संवेदना कैम्पेन से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़कर मदद करने वाले लोगो एवं संस्थाओं का आभार—-संतोष कुमार सिंह


● कैम्पेन के पहले दिन सबसे ज्यादा प्रभावित 48 गांव के 450 से अधिक परिवारों में हुआ राहत सामग्रियों का वितरण
● थाना पुसौर, सरिया, सारंगढ़, कोसीर में हुआ राहत सामग्रियों का वितरण,  अगले कई दिनों तक हजारों परिवारों तक राहत पहुँचाने का लक्ष्य।

     रायगढ़ पुलिस द्वारा मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर जिले के बाढ़ पीडितों की मदद के लिये “संवेदना कैंपेन” चलाया गया । माह अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में हुई भारी बारीश से महानदी के तटिय क्षेत्र सैलाब की जद़ में आये थे । जिससे थाना पुसौर, सरिया, सारंगढ़ व कोसीर क्षेत्र के दर्जनों गांव इससे ज्यादा प्रभावित हुये । पुलिस, जिला प्रशासन, होमगार्ड एवं बाढ़ बचाव दल द्वारा हजारों बाढ़ पीडितों को समय से विनाशकारी बाढ़ के बीच से बचाकर अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया था । प्रशासन एवं जिला पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा राहत कैम्पों में भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं की यथोचित व्यवस्था करायी गई । कलेक्टर भीम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी लिये तथा सुविधाओं को बढाने का निर्देश दिया गया था ।
       बाढ़ प्रभावित गांवों से बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद भी कुछ दिनों तक बाढ़ पीडित राहत शिविरों में थे, जिनसे पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह जाकर मिले, उनसे चर्चा किये और उनकी समस्याएं सुने । प्रभावितों ने चर्चा में कच्चे मकानों को सुधार कराये जाने में मदद की गुहार एसपी से किये। जिन्हें एसपी द्वारा प्रशासन की ओर से नुकसानी का आंकलन पश्चात उचित मुआवजा मिलने की जानकारी दिये व रायगढ़ पुलिस द्वारा भी यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा जनसहयोग से बाढ़ पीडितों की मदद के लिये जीवनापयोगी, पुर्नवास के सामानों को एकत्र करने “संवेदना” कैंपेन चलाने का निर्णय लिया गया। कैंपेन अपनी पूरी रफ्तार में था कि इसी बीच एसपी रायगढ़ के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आयी परन्तु एसपी रायगढ़ व उनकी टीम द्वारा कैंपेन पर इसका कोई असर नहीं  होने दिये । वहीं एसपी संतोष सिंह द्वारा ऑनलाइन सभी अधिकारियों को गाइड करना प्रांरभ किया । रायगढ़ के लोगों व संस्थाओं  द्वारा पूरी दरियादिली से थाना/चौकी में बाढ़ पीडितों में वितरण के लिये आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते रहे, जिससे राहत सामग्रियों का भंडार लग गया । 
       पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा वितरण सामग्री वितरण के लिये सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लाइनअप किये । बाढ़ प्रभावितों के नुकसानी का आंकलन थाना प्रभारियों से कराये, किन्हें पुर्नवास सामग्रियों की ज्यादा आवश्यकता है उन्हें चिन्हांकित किया गया और इस प्रकार सूची तैयार की गई ।
       कल रात से ही पीकअप, ट्रक के जरिये दूरस्थ थाना क्षेत्र कापू, धरमजयगढ़, लैलूंगा से राहत सामग्री लोड कर थानों के लिये निकली थी । आज सुबह भी कई थानों से राहत सामग्री लेकर वाहन पुसौर, सरिया, सारंगढ़, कोसीर थाना पहुंचे । सुबह से देर शाम तक लोगों को आना प्रारंभ हुआ । कोरोना को देखते हुये आवश्यक सावधानी बरतते हुये एक घंटे में न्यूनतम लोगों को परिसर में आने की अनुमति थी । बाढ़ पीडितों में आवश्यकता अनुसार कंबल, लूंगी, धोती, गमछा,  साड़ी, एलवेस्टर/टिन शेड, तिरपाल, सीमेंट, जूता चप्पल, रेडीमेड कपड़े , बांस, बर्तन , बाल्टी, मग,  गद्दा , चटाई, मच्छरदानी, चादरे साबुन, सर्फ, टॉर्च व राशन सामग्री का वितरण किया गया तथा वाहनों से उनके गांवों तक सामानों को पहुंचाया गया । आज पहले दिन सबसे प्रभावित परिवारों- सरिया के 21 गांव के 217 परिवार, पुसौर  के 13 गांव के 133 परिवार, कोसीर के 09 गांव के 51 परिवार एवं सारंगढ क्षेत्र के 05 गांव 50 परिवारों को राहत सामग्री वितरण हुआ है । अगले कुछ दिनों में हजारों परिवारों तक सामानों का वितरण किया जावेगा । अभी भी कुछ सहयोगकर्ता द्वारा कैम्पेन को सहयोग किया जा रहा है, ऐसे में उन सामग्रियों का वितरण गांव-गांव जाकर पुलिस टीम करेगी ।
      थाना परिसर में आये बाढ़ पीडितों द्वारा जिस प्रकार हृदय से पुलिसकर्मियों को अभार व्यक्त किया गया वह पुलिसकर्मियों के हृदय को छू गई । ग्राम सिलाड़ी के एक बुजुर्ग बताते है कि “हमर गांव बाढ़ आये रहिस, साहब मन आये रहिन, रायगढ़ ले एसपी साहब मन । ओ मन देखिन हमन ला,  अउ पुसौर थाना बुलाके हमन ला समान देहें, जे-जे समान मांगे रहेन दिन हे। 
      ग्राम बाराडोली की निशक्त वृद्ध महिला अपनी जबानी बताई कि “हमारा गांव बाराडोली बाढ़ से डूब गया था, तब भी पुलिस बाबू आकर मदद किये थे, आज थाना बुलाकर भी पुलिस बाबू मदद किये हैं, मेरा कोई नहीं है, मुझे सब सामान दिया गया है मैं बहुत खुश हूं ।

ShareSendTweet
Previous Post

आखिर कौन छुटभैया है,किसकी शह पर हो रहा कोयले का अवैध कारोबार, कौन बना बैठा है जिले का सबसे बड़ा कोल माफिया सरगना, पढिये 👇👇👇

Next Post

शराब दुकानों के संचालन का समय हुआ निर्धारित👇👇👇👇देखिये कितने समय से कितने समय तक खुल सकेंगे शराब के ठेके

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

शराब दुकानों के संचालन का समय हुआ निर्धारित👇👇👇👇देखिये कितने समय से कितने समय तक खुल सकेंगे शराब के ठेके

सफलता की कहानी गोबर बेचकर आगे बढ़ा रहा है दूध का व्यवसाय 👇👇👇 जानिये कैसे ?

झोला छाप डॉक्टर इलाज नहीं कर सकते----कलेक्टर भीम सिंह समाजसेवी संस्थाओं से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के भोजन व्यवस्था के लिये सहयोग की अपील👇👇👇

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In