रायगढ़—– स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनभर के कोरोना पॉजिटिव की सूची जारी की गई। जिसमें बहुत बड़ी चूक हो जाने की वजह से पत्रकारो के मोबाईल फोन घनघनाने लग गये किंतु सी एच एम ओ ने फोन उठाना उचित नही समझा बाद में ऊपरी दबाव बढ़ने पर उन्होंने गलती सुधरवाकर डाक्टर योगेश पटेल से लिखित में स्पष्टीकरण दिलवाया गया। तब जाकर मीडिया के लोगो को शांति मिली। किरण दूत के संपादक प्रेम नारायण मौर्य ने बतलाया कि उनके घर के सभी सदस्य घर पर है और सुरक्षित है।
हुआ यूं कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव लोगो की सूची में किरण दूत प्रेस के 5 लोगो का उल्लेख किया गया था। जिससे हड़कंप मचना स्वाभाविक था। लोगो के फोन घनघनाने से विभाग जागा और गलती सुधारते हुए किरण दूत प्रेस के सामने,जिला पंचायत कार्यालय के पीछे लिखना पड़ा। तब जाकर लोगो को वस्तुस्थिति की जानकारी मिली। 👇👇👇 देखिये










