रायगढ़-----विजयादशमी के शुभ अवसर पर शक्तिरूपा दुर्गा, काली की आराधना के साथ-साथ शस्त्र पूजा की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है । पुलिस विभाग द्वारा भी अपने शस्त्रों, वाहनों का पूजन विजयादशमी के दिन विशेष रुप से किया जाता है । इसी परंपरा को आगे बढाते हुये पुलिस लाइन उर्दना एवं थाना, चौकियों में शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की पूजा रखी गई थी । पुलिस लाइन के शस्त्र पूजन में एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे । परम्परागत तरीके से कोत (शस्त्रागार) से हथियारों को बाहर निकाला गया और पूरे विधि विधान से मंत्रोचारण, हवन के साथ पूजा-अर्चना की गई । हवन में आहुतियां तथा अधिकारियों द्वारा अपने वाहनों को पूजन कराया त्पश्चाात पुलिस लाइन प्रांगण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हर्ष फायर किया गया । शस्त्र पूजन में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जी द्वारा जिले में शांति एवं कोरोना संक्रमण को शक्ति रूपेण माता दुर्गा शीघ्र विनाश करें ऐसी कामना की गई । इसी प्रकार थाना, चौकियों में प्रभारीगण अपने स्टाफ के साथ शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की पूजा की गई है ।









