• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, May 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रुकमणी इज बेस्ट काउंसलर आफ कॉर्पोरेशन—–कलेक्टर भीम सिंह—–देखिये वीडियो👇👇👇👇👇

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
23rd December 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS

🔴सड़क,बिजली,पानी स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास,गार्डन आदि सभी पर तेज नजर रखी हुई पार्षद रुकमणी साहू(ननकी नोनी)के कार्यो की कलेक्टर ने की भूरी भरी प्रशंसा🔴 वार्ड वासियो को अपना परिवार समझती है रुकमणी🔴सुघ्घड़ रायगढ़ बनाने के लिए शहर वासियों की सहभागिता जरूरी-कलेक्टर सिंह🔴


रायगढ़—- सुघ्घड़ रायगढ़ की परिकल्पना को साकार करने शहरवासियों का महा सफाई अभियान से जुड़ना जरूरी है।सभी के सहयोग से ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुग्घर रायगढ़ बनाया जा सकेगा।
यह बातें कलेक्टर भीम सिंह ने बुधवार को आयोजित वार्ड क्रमांक 8 के महा सफाई अभियान में कही। कलेक्टर सिंह ने कहा कि 1 वार्ड में 2 दिन अमला लगाकर कचरा पॉइंट सहित नाली, नाला की पूर्ण सफाई कराई जा रही है। इसके बाद वहां रहने वाले लोगों की जिम्मेदारी है कि अपने घर के समान आसपास मोहल्ले और वार्ड को स्वच्छ रखें। इसके लिए सभी शहर वासियों को सूखा एवं गीला कचरा के लिए दो डस्टबिन रखने के साथ कचरा लेने वाले रिक्शा को सूखा और गिला कचरा अलग-अलग देने संबंधित व्यवहार परिवर्तन करना होगा। इसे अपनाने से ही शहर कचरा मुक्त हो सकेगा और सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना सकार हो सकेगी। महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शहरवासियों की भागीदारी भी सुनिश्चित है। श्रीमती काटजू ने कहा कि निगम के पूरे 48 वार्डों के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के तहत कचरा रिक्शा और ई-रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं, जहां रिक्शा की कमी है उसके लिए 20 रिक्शा और 50 मैन पावर की भी व्यवस्था की गई है। इससे सभी वार्डों में नियत समय पर कचरा का उठाव के साथ उसका निष्पादन समय पर किया जा सकेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि जिस प्रकार अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार अपने आसपास गली मोहल्ले में भी कचरा ना फेंके और कचरा लेने वालों को ही कचरा दें। इससे शहर में कचरे का बिखराव या जमाव नहीं होगा और हमारा शहर सुघ्घर रायगढ़ की ओर अग्रसर होगा। सफाई अभियान वार्ड क्रमांक 8 डायमंड हिल्स कॉलोनी से शुरू हुआ। कलेक्टर सिंह, मेयर श्रीमती काटजू, एमआईसी स्वक्षता प्रभारी कमल पटेल, वार्ड पार्षद श्रीमती रुकमणी साहू और जिला प्रशासन व नगर निगम के अमले द्वारा डायमंड हिल्स कॉलोनी, दर्रीडीपा, वाटर वर्ल्ड तिराहा, चांदमारी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डायमंड हिल्स से लगे प्रधानमंत्री आवास के तहत निर्माणाधीन मल्टी लेवल बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। यहां खिड़की दरवाजा टूटने और असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा होने की बात सामने आई, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जल्द ही मकानों के आबंटन करने और पुलिस विभाग को क्षेत्र का गस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड पार्षद श्रीमती रुकमणी साहू ने दर्रीडीपा मार्ग को बाउंड्री वॉल पर बंद करने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर सिंह एवं मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने पटवारी को सीमांकन कराने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी इसी तरह डायमंड गेट के सामने स्थित तालाब की सफाई की मांग की गई, जिस पर भी समुचित कार्रवाई करने की बात कलेक्टर सिंह एवं मेयर श्रीमती काटजू ने कही। इसके बाद वाटर वर्ल्ड तिराहा का निरीक्षण किया गया। वार्ड पार्षद श्रीमती रुकमणी साहू ने यहां नजूल की जमीन होने और गार्डन बनाने की मांग कलेक्टर सिंह से की। इस पर स्थल निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने जमीन के संबंध में पटवारी से जानकारी ली। पटवारी द्वारा 20 मीटर जमीन वन विभाग की होने की बात कही जिस पर कलेक्टर सिंह ने वन विभाग से गार्डन के लिए जमीन अधिग्रहित संबंधित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह चांदमारी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया यहां नाला सफाई और नाले में गिरे बिजली खंभे को हटवाने के निर्देश कलेक्टर सिंह एवं मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने दिए। निरीक्षण के दौरान निगम के अभियंता अजीत तिग्गा, पार्षद प्रतिनिधि दिगम्बर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
पानी की हो नियमित जांच
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भीमसिंह व मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने चांदमारी स्थित न्यू फिल्टर प्लांट का भी जायजा लिया। इस दौरान सहायक अभियंता सूरज देवांगन ने पानी की टेस्टिंग से लेकर पीने योग्य बनाने के पूरे प्रक्रिया की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर सिंह ने फिल्टर प्लांट की नियमित सफाई, पानी टंकी की सफाई और पानी की जांच नियमित करने के निर्देश दिए।
बेस्ट पार्षद का खिताब
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद श्रीमती रुकमणी साहू को बेस्ट पार्षद कह कर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने पार्षद श्रीमती रुकमणी साहू के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने इसी तरह वार्ड वासियों के लिए सतत सकारात्मक कार्य करने करते रहने की बात कही।

ShareSendTweet
Previous Post

निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखकर बिफरे शहर लोक निर्माण मंत्री विकास ठेठवार

Next Post

धोबिपारा-चांदनी चौक स्थित नाले पर हो रहा अतिक्रमण,एमआईसी सदस्यों ने की आयुक्त से लिखित शिकायत👇👇

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

12th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
Next Post

धोबिपारा-चांदनी चौक स्थित नाले पर हो रहा अतिक्रमण,एमआईसी सदस्यों ने की आयुक्त से लिखित शिकायत👇👇

घरघोड़ा के स्कूली बच्चों को मिला एंड्रॉइड मोबाइल,खिले चेहरे

पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने उद्योग के खिलाफ सफल हुंकार लगाई,प्रकाश नायक के प्रश्नों का शीघ्र होगा निराकरण👇👇👇

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In