शादी के लिये टाल मटोल करने पर क्षुब्ध होकर युवती ने की आत्महत्या…..
मर्ग जांच में युवक व उसका नाना उत्प्रेरण एवं साक्ष्य छिपाने के आरोपी, दोनों पर एफआईआर दर्ज….. थाना बरमकेला के मर्ग क्रमांक 32/2020 धारा 174 जा0फौ0 की मृतिका करिश्मा डोम पिता गोवर्धन डोम उम्र 18 वर्ष साकिन बुलडेगा थाना बागहबहार जिला जशपुर की मर्ग जांच पर पाया गया कि लॉकडाउन के पूर्व अनिल सिदार ग्राम साकिन तौसीर थाना बरमकेला जशपुर में लिफ्ट मशीन चलाने का काम करता था, जहां उसका और करिश्मा के बीच प्रेम संबंध हुआ । लॉकडाउन में अनिल सिदार वापस अपने घर तौसीर (बरमकेला) आ गया, दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होता था । कुछ दिनों बाद करिश्मा भी तौसीर आकर रहने लगी जिसे अनिल बोला कि अभी बहन की शादी है । घर चली जाओ बाद में तुम्हें ले आउगा उसके कहने पर करिशमा अपने घर चली गई। तब अनिल सिदार अपना मोबाईल बंद कर दिया जिससे परेशान होकर करिशमा वापस अनिल सिदार के घर आ गई तो अनिल सिदार उसे अपने घर में न रखकर अपने नाना *दलगंजन सिदार के घर ग्राम परसाडीह* ले गया । करिशमा, अनिल सिदार के व्यवहार से जान गई की वह शादी नही करना चाहता है जिससे क्षुब्ध होकर दिनांक 28/09/2020 के रात्रि 02-03 बजे बाड़ी के पेड मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मर्ग जॉच पर प्रथम दृष्टया आरोपी 1- अनिल सिदार पिता सीताराम सिदार ग्राम तौसीर 2- दलगंजन सिदार पिता रोहित सिदार ग्राम परसाडीह के विरूद्ध *धारा 306, 201, 34 भा.द.वि.* का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।





