🔴कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां🔴 थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में थाना बना मारपीट का मैदान🔴थाने के भीतर भी जमकर हुई मारपीट गाली गुफ्तार🔴
रायगढ़—— शहर की शांत फिजा अचानक उस समय गरमा गई। जब किसी बात को लेकर बीड़ पारा निवासी इम्तियाज के साथ चाँदनी चौक निवासी नाहिद अख्तर, एजाज खान, जैद अख्तर के बीच शुरू हुई कहासुनी खून खराबे तक जा पहुँची।सिर फुटौव्वल होने के बाद दोनों ही गुटों के लोग सिटी कोतवाली में एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।सिटी कोतवाली समझाईश देने पहुंचे दोनों गुटों के वरिष्ठजनों के सामने एक बार फिर जमकर तू तू मैं मैं हुई जिसे कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में मामला शांत करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विवाद आपसी पुरानी रंजिश या पारिवारिक हो सकता है।बरहाल इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सिटी कोतवाली के सामने भीड़ लगी हुई है। दोनों पक्षों में विवाद गहराने की भी आशंका है। घायलों को चिकित्सा परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।






