अम्बिकापुर की तर्ज पर स्वच्छ रायगढ़ का सपना चूर चूर हो गया। सुबह से नगर के वार्डो का निरीक्षण कर लोगो को नोटिस देने का आदेश देने वाले कलेक्टर का आदेश कोई नही मान रहा है और न कोई नोटिस तामीली की जा रही है। जिससे क्षुब्ध होकर कलेक्टर ने अपना तबादला दुर्ग करवा लिया है। विदित रहे कि जिला पंचायत सी ई ओ ऋचा प्रकाश चौधरी को दुर्ग का अपर कलेक्टर बनाया गया है एवं पूर्व नगर कोतवाल शिवनारायण सिंह का भी दुर्ग तबादला हो चुका है। सूत्रों की माने तो पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी दुर्ग एस एस पी पद संभालने वाले है। सारे सरकारी अधिकारियों का दुर्ग से लगाव समझ से परे है। हो.स.