• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, May 14, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

CG ACB रेड BIG ब्रेकिंग: ACB ने किया बड़ा खुलासा…. 10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति का खुलासा…. 2 किलो सोना जप्त…. 16 लाख रूपये नगद बरामद…. ADG जीपी सिंह के ठिकानों पर ACB की छापेमार कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप…. पढ़े ACB की डिटेल प्रेस नोट…..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
3rd July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायपुर। विभिन्न स्थानों में ली गई तलाशियों में 10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति का खुलासा हुआ है।  02 किलो सोना जप्त किया गया है। 16 लाख रूपये नगद बरामद किए गए हैं। IPS जी. पी. सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हाल पदस्थापना निदेशक, राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, रायपुर के संबंध में उनके आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान अवैध वसूली व अन्य अवैध माध्यमों आदि से अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने की निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनके आधार पर सत्यापन उपरांत प्रकरण में प्राथमिक जांच क्रमांक 07 / 2021 संस्थित की गई थी।मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच के अन्वेषण के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण प्राप्त हुए कि एडीजी जी. पी. सिंह द्वारा स्वयं एवं परिजनों तथा बेनामी तरीकों से अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों की अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित की गई है एवं बड़े लेनदेन किये गये हैं। उक्त तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना ईआडब्ल्यू / एसीबी में अपराध कमांक 22 2021 धारा 13 (1) बी 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित 2018 के तहत् पंजीबद्ध किया गया एवं दिनांक 01.07.2021 को प्रातः 6.00 बजे जी. पी. सिंह के रायपुर स्थित शासकीय निवास ई-1, नेशनल हाईवे कालोनी एवं जांच अनुकम में सामने आये उनके सहयोगियों प्रीतपाल चाण्डोक रायपुर मणीशंकर रायपुर, राजेश बाफना, सीए, राजनांदगांव, ग्लोबल एसोसिएट्स कंपनी बड़बील उड़ीसा सहित अन्य ठिकानों पर माननीय विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर के द्वारा प्रदत्त तलाशी वारंट दिनांक 30.06.2021 के पालन में तलाशी कार्यवाहियां संपादित की गई।मणी भूषण, ब्रांच मैनेजर, एस.बी.आई., शाखा सेजबहार, रायपुर जो जी.पी. सिंह के निकट मित्र है, के निवास डी 3 / 1, एस.बी.आई. अपॉर्टमेंट, भगत सिंह चौक, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) के निवास स्थान की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज (बैंक संबंधी) तथा 02 कि.ग्रा. सोना 0101 कि.ग्रा. की सोने की पट्टी के रूप में कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये को जप्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ पर मणी भूषण के द्वारा उक्त सोने की पट्टीयों को (02 कि.ग्रा.) को कुछ दिनों पूर्व जी. पी. सिंह के द्वारा कुछ समय के लिए मणी भूषण के पास रखवाना बताया गया।प्रीतपाल सिंह चंडोक के निवास की तलाशी ली गयी, जिसमें मौके पर गवाहों के समक्ष प्रीतपाल सिंह ने बताया कि जी. पी. सिंह के पिता परमजीत सिंह के द्वारा उन्हें कुछ वर्ष पूर्व संपत्तियों के क्रय विक्रय एवं रख-रखाव के लिये पॉवर ऑफ एटनी प्रदान की थी, जो वर्तमान में कहां है उन्हें याद नहीं है। यह भी ज्ञात हुआ है कि अगस्त 2020 में उनके निवास एवं एस.पी. कोल्ड स्टोरेज खमतराई आयकर विभाग का छापा पड़ा था, जिसमें आयकर विभाग वाले उनके निवास कार्यालय व्यवसाय एवं जमीन खरीदी बिकी से संबंधित समस्त दस्तावेजों को जप्त कर अपने साथ ले गये है। इस संबंध में पृथक से जानकारी प्राप्त की जा रही है। जानकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान प्रीतपाल सिंह के शयन कक्ष से 13 लाख रूपये बंडल के रूप में बांध के रखी गयी प्राप्त हुयी, जो पूछताछ करने पर प्रीतपाल सिंह के द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.06.2021 की रात को आनन फानन में लायी गयी है, जिसके संबंध में समक्ष गवाहन प्रीतपाल सिंह ने यह पुष्टि की की यह राशि जी. पी. सिंह की है। तलाशी के दौरान राजेश बाफना, चार्टर्ड एकाउंटेंट, राजनांदगांव के संबंधित प्रतिष्ठानों में लगभग 3000 से अधिक फाईलें एवं दस्तावेज खंगाले गये एवं यह जानकारी मिला है कि जी. पी. सिंह, उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र के नाम पर 79 बीमा संबंधी दस्तावेज मिलें है। जिसमें जी. पी. सिंह के नाम पर 24 पॉलिसी, उनकी पत्नी के नाम पर 23 पॉलिसी एवं पुत्र के नाम पर 32 विभिन्न कंपनियों की बीमा पॉलिसी है।एक से अधिक एचयूएफ एकाउंट की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें लगभग 64 लाख रूपये होने की जानकारी मिली है। जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल 17 बैंक खातों का पता चला है। मिली जानकारी के मुताबिक जिसमें 60 लाख रूपये से ज्यादा की राशि जमा है। इसी तरह एक से अधिक पी. पी. एफ. एकाउंट जिनमें 10 लाख रूपये से अधिक की राशि जाम होना ज्ञात हुआ है। बैंक खातों एवं पी. पी. एफ. एकाउंट की संख्या में वृद्धि की संभावना है। सभी बैंको से जानकारी ली जा रही है।विभिन्न कंपनियां मार्श कॉलोनाईजर, मार्श रिएटेक इंडिया प्रायवेट लिमिटेड, ग्लोबल एसोसिएट्स, आरव सॉल्युशन, पारशिवर मैनेजमेंट कन्सल्टेंट, फॉर्चून मेटल लिमिटेड, केस्ट स्टील एण्ड पॉवर कंपनी के द्वारा अलग-अलग दिनांक में जी. पी. सिंह के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में कई बहुराज्यीय कंपनियों से 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा किया जाना ज्ञात हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अग्रिम जांच पर इस राशि में वृद्धि होने की संभावना है।जी. पी. सिंह की पत्नी एवं उनके पुत्र के नाम पर डाक घर में 29 सावधि जमा खातों का पता चला है जिसमें 20 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा है। डाकघर खातों की संख्या एवं जमा राशि में वृद्धि की संभावना है। सभी संबंधित डाकघरों से जानकारी ली जा रही है।जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम 69 अवसरों पर शेयर एवं म्युचुअल फंड में बड़ी राशि का निवेश करना ज्ञात हुआ है जिसमें 3 करोड़ से अधिक की राशि निवेश किया जाना पाया गया है। म्युचुअल फंड एवं शेयरों की संख्या एवं निवेशित राशि में वृद्धि होने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक जी. पी. सिंह के परिवार के सदस्यों के नाम हाईवा जेसीबी, कांकीट मिक्सचर वाहन मशीन जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रूपये है कि जानकारी मिली है। गणना निरंतर जारी है।अब तक की जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम राज्य एवं राज्य के बाहर भूखंड, मकान व फ्लैट की बड़ी मात्रा में खरीदी कर भारी मात्रा में राशि निवेश किया गया है। जी. पी. सिंह के नाम पर 02 भूखंड और 01 फ्लैट एवं उनकी पत्नी के नाम पर 02 मकान माता के नाम पर 05 भूखंड और 01 मकान, पिता के नाम पर 10 भूखंड एवं 02 फ्लैट कुल 23 अचल संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 2.68 करोड़ की राशि का निवेश किया जाना दर्शाया गया है।जी. पी. सिंह के पिता के द्वारा स्वर्ण आभूषणों के विक्रय संबंधी लाखों रुपये की नगद राशि प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुये हैं, जिसमें काले धन को सफेद करने की संभावना प्रतीत होता है गणना निरंतर जारी है। जानकारी के मुताबिक उनके निवास से जीवनोपयोगी व विलासिता की वस्तुएं कीमती करीब 49 लाख पायी गई हैं, जिनमें डेढ़ दर्जन से अधिक लेपटॉप कम्प्यूटर आई पैड एवं आला दर्जे के मोबाईल उपकरण शामिल हैं।साथ ही 03 लाख से अधिक नगद एवं 02 लाख से अधिक मूल्य के स्वर्ण आभूषण मिले हैं। अब तक की जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल लगभग 10.00 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियाँ ज्ञात हुई है। गणना निरंतर जारी है। चल-अचल संपत्तियों एवं निवेश की राशि में वृद्धि होने की संभावना है।

ShareSendTweet
Previous Post

रामदेव को राहत न दे सुप्रीम कोर्ट—दिल्ली मेडिकल एशोसिएशन IMA

Next Post

दुर्गा की हत्या, एक तरफा अंधे प्रेम की दुखद परिणीति,पुलिस करेगी खुलासा

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

12th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
Next Post

दुर्गा की हत्या, एक तरफा अंधे प्रेम की दुखद परिणीति,पुलिस करेगी खुलासा

क्या नये पुलिस कप्तान करेंगे अपनी इच्छानुसार फील्डिंग की जमावट,थाना प्रभारी किये जा सकते है इधर से उधर,उधर से इधर

कलेक्टर रानू साहू ने दिखलाई कलेक्टर की पावर,डाक्टर अशोक माखीजा की सेवा समाप्त के दिये आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In