• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कोविड-19 से निपटने के लिए फोर्टिस-ओपी जिंदल हॉस्पिटल में 113 बिस्तर तैयार

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
11th April 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़– पूरे विश्व में कोहराम मचा रही कोविड-19 से बचाव और उपचार के लिए  रायगढ़ एवं तमनार स्थित फोर्टिस-ओपी जिंदल हॉस्पिटल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन दोनों ही स्थानों पर आपातकालीन कुल 113 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है और अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में अनुभवी डॉक्टर और सहयोगी स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात किये गए हैं। कोविड-19 से निपटने के लिए उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्तम प्रशिक्षण दिया जा रहा है।गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने रायगढ़ फोर्टिस-ओपी जिंदल हॉस्पिटल व तमनार फोर्टिस-ओपी जिंदल हॉस्पिटल को 3-3 आइसोलेशन बेड व 1-1 आईसीयू बेड  तैयार करने का आदेश दिया था।प्रशासनिक आदेश के अनुपालन में हॉस्पिटल के सीओओ डॉ (मेजर) राजेश्वर भाटी के निर्देशन में मार्च महीने में ही 16 आइसोलेशन वार्ड तथा 2-2 आईसीयू बिस्तर वयस्क व शिशु मरीजों के लिए तैयार कर लिये गए थे। इसके साथ ही हॉस्पिटल आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई थी।सीओओ डॉ. राजेश्वर भाटी के अनुसार रायगढ़ अस्पताल में आपातकालीन इंतजाम भी किये गए हैं और कोविड-19 के लिए निर्धारित कुल 50 बिस्तरों में से 10 आईसीयू और 6 वेंटीलेटर के लिए तैयार किये गए हैं। इस रोग के मरीजों की देखभाल के लिए विशेष रूप से 10 डॉक्टर और 40 नर्सेज की तुरंत प्रभाव से तैनाती की गई है।ड़ॉ. भाटी ने बताया कि अतिरिक्त बिस्तरों की आवश्यकता पड़ने पर जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने भी सभी सुविधाओं के साथ 33 बिस्तरों वाले आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि तमनार स्थित अस्पताल में भी 20 बिस्तरों के साथ चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की गई है। वहां आपात स्थिति में जिन्दल पावर लिमिटेड ने 10 बिस्तरों वाले आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की है। डॉ. भाटी ने कहा कि फोर्टिस-ओपी जिंदल हॉस्पिटल में पर्याप्त मात्रा में पीपीई, मास्क, सैनेटाइजर, वेंटिलेटर सुविधा व आइसोलेशन वार्ड उपलब्ध हैं और चिकित्सकों व सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों की अनुभवी टीम तैनात है।उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजय गुप्ता की निगरानी में  डॉक्टरों, नर्सेज, वार्ड ब्वायज और हाउसकीपिंग स्टाफ को कोविड-19 से संबंधित सभी लक्षणों की पहचान, नाक-कान-गला, फेफड़ा आदि की देखभाल का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें वेबीनार, जूम जैसी आधुनिक संचार तकनीक की मदद ली जा रही है। इसी तरह क्लीनिंग स्टाफ को संक्रमण नियंत्रण (इन्फेक्शन कंट्रोल) तथा बायोमेडिकल वेस्ट सेग्रिगेशन की नियमित रूप से ट्रेनिंग दी जा रही है। डॉ. भाटी ने कहा कि फोर्टिस-ओपी जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ और तमनार में 24 घंटे जनता की स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

ShareSendTweet
Previous Post

जब संकट का समय आया तो ऑलिव डायग्नोस्टिक सेंटर ने जड़ दिया ताला

Next Post

सत्ता बदलते ही तेज हुआ तस्करी का कारोबार

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
Next Post

सत्ता बदलते ही तेज हुआ तस्करी का कारोबार

आसान है रायगढ़ शहर का चक्रव्यूह तोड़ना,दो थाना क्षेत्रों में नही है माकूल चौकसी

माथा देखकर तिलक निकाला गया,धारा 188 की कार्रवाई से बचाने का प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In