• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, August 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

“अंतरजिला ठग रंजीत चौहान पुलिस की गिरफ्त से बाहर : पहली मासिक माहगांठ स्पेशल रिपोर्ट”

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th April 2025
0
0
SHARES
113
VIEWS
Advertisement

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤न्यूज़ | रायगढ़, छत्तीसगढ़

रंजीत चौहान अब भी फरार: पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल, क्या कोई बड़ा चेहरा बचा रहा है?

रायगढ़ जिले में चर्चित ठगी मामले में मुख्य आरोपी रंजीत चौहान की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। जबकि ठीक एक माह पूर्व माननीय सत्र न्यायालय ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सूत्रों की मानें तो उसी अगली सुबह कलेक्ट्रेट के सामने छोटे दरोगा और रंजीत के साथी सुदीप मंडल के बीच गुप्त बातचीत देखी गई थी, जिसकी पुष्टि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा सकती है। इस बातचीत के ठीक बाद रंजीत रायगढ़ से गायब हो गया और अब तक फरार है।

देर से दर्ज हुई FIR, पुलिस पर गंभीर सवाल

रंजीत के खिलाफ चक्रधरनगर थाना में दो एफआईआर दर्ज करवाने में पीड़ितों को काफी संघर्ष करना पड़ा। FIR पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के हस्तक्षेप और आदेश के 15 दिन बाद जाकर दर्ज की गई। वहीं, पीड़ित अनिल गर्ग को आठ महीने बाद बताया गया कि उसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज होगी। आखिर चक्रधर नगर थाना उसे इतने महीने तक “कल लिखेंगे” कहकर क्यों टालता रहा? इसी तरह दो और पीड़ितों को दो साल तक न्याय के लिए दौड़ाया गया।

संगीन धाराओं के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं?

रंजीत पर IPC की धाराएं 420, 467, 468, 471, 318, 34 के तहत गंभीर आरोप हैं। बावजूद इसके, रायगढ़ पुलिस जिसे झारखंड, बिहार, यूपी, उड़ीसा और महाराष्ट्र से साइबर अपराधियों को पकड़ लाने का गर्व है, वो अपने ही जिले से रंजीत को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर सकी? क्या इस मामले में कोई राजनीतिक दबाव काम कर रहा है? मीडिया की चुप्पी संदेह पैदा करती है या लक्ष्मी देवी की कृपा है, यह अब जनचर्चा का विषय बन चुका है।

बड़े खुलासों की आशंका, इसलिए बचाया जा रहा है?

सूत्रों के मुताबिक, रंजीत अकेला इस बड़े नेटवर्क को अंजाम नहीं दे सकता। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई रसूखदार चेहरों की सच्चाई सामने आ सकती है। ऐसे में यह कयास भी लगने लगे हैं कि जानबूझकर गिरफ्तारी नहीं की जा रही ताकि सहयोगियों को बचाया जा सके।

जेल प्रशासन की उलझन: कहां रखा जाए रंजीत को?

रंजीत चौहान की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल में कहां रखा जाएगा, इसे लेकर भी प्रशासन में असमंजस की स्थिति है। हालांकि नाम से भ्रम हो सकता है, लेकिन आरोपी पुरुष है, इसलिए उसे पुरुष बैरक में ही रखा जाएगा। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, जेल के कई बंदी रंजीत के आगमन से खासे उत्साहित हैं लेकिन खुलकर इजहार नहीं कर पा रहे।

लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल नहीं, लेकिन इच्छाशक्ति कहां?

अगर पुलिस व साइबर सेल चाहें, तो रंजीत की लोकेशन ट्रेस करना कोई मुश्किल काम नहीं है। उसकी बहन और सुदीप मंडल की कॉल डिटेल्स खंगालने से रंजीत तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। रंजीत लगातार नए नंबरों से संपर्क कर पुलिस, मीडिया और साइबर सेल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

अब सवाल ये है कि क्या रायगढ़ पुलिस अपने कप्तान द्वारा मीडिया में दिए गए “शीघ्र गिरफ्तारी” के बयान पर खरी उतरेगी? या फिर यह मामला भी उन चर्चित फाइलों में शामिल हो जाएगा जिनका अंत कभी नहीं होता?

अब वक्त है कि रायगढ़ पुलिस रंजीत को भगोड़ा घोषित कर उसकी तस्वीरें प्रदेश व उड़ीसा के थानों में भेजे और सार्वजनिक रूप से ऐलान करे कि सूचना देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम दिया जाएगा, साथ ही उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। तभी विश्वास बहाल होगा कि कानून सिर्फ कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर भी ज़िंदा है।

ShareSendTweet
Previous Post

Big breking ™️ टूटी कलम के प्रयास से ग्रैंड न्यूज रायगढ़ पर फरार ठग रंजीत चौहान के विषय में क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ™️ ज्ञात रहे की कल रंजीत चौहान के फरार होने की पहले मासिक वर्षगांठ है ™️ जिसे रंजीत चौहान पुलिस की मेहरबानी से जेल में ना मना कर, बाहर मना रहा है ™️ पुलिस अधीक्षक की माने तो रंजीत चौहान बहुत जल्द ही सलाखों के पीछे होगा ™️ अब देखना है कि पुलिस अधीक्षक अपने दिए गए कथन में कितनी जल्दी सफल हो पाते हैं ™️ रंजीत चौहान पर सैकड़ो लोगों से लगभग 15 करोड रुपए ठगने के आरोप है ™️ यही नहीं रंजीत अंतर जिला ठग है ™️ रायगढ़ के अतिरिक्त सक्ती जिला ग्राम मालखरौदा, रायपुर के लोगों को ठगने के प्रमाणित साक्ष्य उपलब्ध है ™️ रायगढ़ पुलिस अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क कर रंजीत चौहान के काले कारनामों के प्रमाण एकत्रित कर सकती है ™️ अब यह देखना है कि रंजीत और कितने दिन तक पुलिस से बच सकेगा ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ रायगढ़ के विकास को पंख लगाने आ रहा है केलो स्टील एंड पावर लिमिटेड ™️ जिले के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर ™️  बाहरी व्यक्तियों के द्वारा विरोध की तैयारी ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ रायगढ़ के विकास को पंख लगाने आ रहा है केलो स्टील एंड पावर लिमिटेड ™️ जिले के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर ™️  बाहरी व्यक्तियों के द्वारा विरोध की तैयारी ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️  मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ कलेक्टर के पद पर पदस्थ किए गए ™️ क्या हुआ था  6 वर्ष पूर्व मयंक चतुर्वेदी के साथ ™️ रायगढ़ से बुरा अनुभव प्राप्त है मयंक चतुर्वेदी को ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ केलो नदी पर बने रेलवे के पुल का किया जा रहा है मेंटनेंस ™️ भयंकर जाम के बाद भी यातायात पुलिस नदारद ™️ भारी भरकम क्रेन देखने पहुंच रहे हैं लोग ™️ 25 तारीख तक लगेगा जाम ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In