• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, May 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कोविड प्रोटोकाल का पालन हो सुनिश्चित, मास्क जांच अभियान जारी रखने के निर्देश सभी हाट-बाजार क्लिनिक का संचालन करें प्रारंभ-कलेक्टर भीम सिंह;,कलेक्टर भीम सिंह ने ली समय-सीमा (T L) की बैठक

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

टूटी कलम रायगढ़ जिले में चिन्हांकित सभी हाट-बाजार क्लिनिक का संचालन तत्काल प्रारंभ किया जाए। सभी एसडीएम उनके क्षेत्र अंतर्गत लगने वाले हाट-बाजार क्लिनिक की प्रति सप्ताह जांच कर साप्ताहिक प्रतिवेदन भेजे। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक के दौरान कही।
कलेक्टर भीम सिंह ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगातार मास्क जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शादियों में अनुमति अनुसार लोगों के शामिल होने की जांच करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने उद्योग अधिकारी को जिले के सभी उद्योगों का नियमित निरीक्षण करने और बाहर से आने वाले लोगों को गाइड लाइन अनुसार क्वारेंटीन करने और कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन सभी उद्योगों द्वारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने उपलब्ध टीके के आधार पर टीकाकरण कार्य पूरी तेजी से करते रहने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने सभी गौठानों में चारागाह निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने 31 जुुलाई तक सभी चारागाहों में नेपियर घास का रोपण पूरा करने के निर्देश दिए। सभी चारागाहों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ तथा ईई पीएचई को दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सभी गौठानों का निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान में कार्यरत महिला समूहों का भुगतान जून माह तक कर दिया गया है। बैंक स्टेटमेंट के साथ ही समूहों को इसकी जानकारी देने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिए। उन्होंने गौठानों में निर्माणाधीन मल्टी एक्टिविटी सेंटर का कार्य भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने गौठान में वर्मी उत्पादन की समीक्षा की। शहरी गौठान के लिये नियुक्त नोडल द्वारा कार्य में लापरवाही करने पर उन्हें शो-काज नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी गौठान के संचालन की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त एस.जयवर्धन को दिए।
कलेक्टर सिंह ने वन अधिकार पट्टा धारियों को स्वीकृत कार्य की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। साथ ही जिन हितग्राहियों के भूमि समतलीकरण या अन्य कोई कार्य स्वीकृत नहीं हुए है, उनकी जानकारी विकासखण्डवार एकत्रित कर प्राथमिकता से कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने राजस्व न्यायालय में 2 साल से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने किसान किताब समय पर उपलब्ध नहीं करवाने पर खरसिया के नायब तहसीलदार के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को 2 साल से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 जुलाई के पूर्व करने के लिये कहा।
कलेक्टर सिंह ने धान के बदले किसानों द्वारा अन्य फसल लगाए जाने की सहमति अनुसार लक्ष्य प्राप्ति की विकासखण्डवार समीक्षा की। उक्त कार्य के मॉनिटरिंग में लापरवाही के चलते रायगढ़ एसडीओ को शो-काज नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले एक सप्ताह के भीतर सभी विकासखण्ड में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर जिले में बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में लोगों को फसल बीमा करवाने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके लिये उन्होंने कृषि अधिकारी के साथ लीड बैंक मैनेजर को भी बैंकों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
स्मार्ट फोन नहीं होने के कारण ऑनलाईन कक्षा में नहीं जुड़ पा रहे छात्रों के सहायतार्थ मोबाईल दान अभियान पुन: संचालित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग अधिकारी को इण्डस्ट्रीज से समन्वय कर छात्रों के लिये मोबाईल उपलब्ध करवाने के लिए कहा।
इस दौरान आयुक्त नगर निगम एस.जयवर्धन, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, डीएफओ धरमजयगढ़ मणिवासगन एस, डीएफओ रायगढ़ डॉ.प्रणय मिश्र, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य तेजी से करें पूरा-कलेक्टर भीम सिंह ,कलेक्टर भीम सिंह ने मेडिकल कालेज और एमसीएच में ऑक्सीजन प्लांट के विस्तार कार्यों का लिया जायजा;

Next Post

समाजसेवी,ठेकेदार सुनील अग्रवाल को मिल सकती है,बलात्कार मामले में क्लीन चिट हाईकोर्ट ने मामले की डायरी तलब की

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

12th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
Next Post

समाजसेवी,ठेकेदार सुनील अग्रवाल को मिल सकती है,बलात्कार मामले में क्लीन चिट हाईकोर्ट ने मामले की डायरी तलब की

दुर्दिन देख रहा,महाराजा चक्रधर सिंह के नाम बना आलीशान भवन "चक्रधरा कॉटेज"

आइये जानते है गांजा के विषय मे और कीमत के बारे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In