• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

चार पहिया वाहनों के शानदार काफिले के साथ हुआ सारंगढ प्रवेश, भाजयुमो ने किया राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत का भव्य स्वागत

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
30th July 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

भाजयुमो सारंगढ विधानसभा की टीम द्वारा अपने राष्ट्रीय मंत्री लैलूंगा के मूल निवासी युवा हस्ताक्षर रवि भगत का शानदार जानदार स्वागत सत्कार किया गया। गौरतलब है कि लैलूंगा के रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता व पूर्व एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री की प्रतिभा- सक्रियता को देखते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अपनी जम्बो टीम मे जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत अपने मूल निवास जाने के लिए दिल्ली से व्हाया रायपुर फ्लाइट द्वारा आये तदोपरांत सड़क मार्ग से निवास दिशा जा रहे हैं। रायपुर से आज सारंगढ पहुचने पर भाजयुमो के साथियों ने, ना सिर्फ गगनचुंबी नारों के साथ उनका स्वागत किया बल्कि भव्य चार पहिया रैली के साथ दानसरा बैरियर से सारंगढ विश्राम गृह तक ससम्मान लेकर आये। सारंगढ़ से टूटी कलम समाचार

जिला उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी की महत्त्वपूर्ण सक्रियता रही-

भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री का कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष राजा गुप्ता के नेतृत्व में जहां सम्पन्न हुआ वहीं युवा मोर्चा जिला प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य युवाओं के प्रेरणा अजय जवाहर नायक की भी पूर्ण सहभागिता रही। इन दोनों युवाओं के नेतृत्व में विधानसभा के सातों मंडल से युवाओं की सक्रिय व ऊर्जावान टीम ने कार्यक्रम सफल करने में अहम भूमिका निभाई।

कांग्रेस पर साधा निशाना-

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ढाई साल में प्रदेश को बर्बादी के मुहाने पर लाने की बात कही तो वहीं कांग्रेस विधायकों के द्वारा आपस मे ही आरोप प्रत्यारोप पर खुलकर अपनी बात कही। भुपेश बघेल द्वारा जिस प्रकार से लगातार कर्ज लिया जा रहा है उसपर भी रवि भगत ने बेबाक राय रखी। कार्यकर्ता सम्बोधन के बाद एसईएन चैनल के साथ हुए प्रेस कांफ्रेस में भी ढाई साल वाली सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी। विपक्ष के तौर पर भाजपा की सीमित भूमिका के सवाल पर भी जवाब देते हुए रवि भगत ने कहा कि कोरोनाकाल की वजह से जमीनी लड़ाई में थोड़ा फर्क जरूर दिखा है किंतु आने वाले दिनों में मजबूत संघर्ष देखने को मिलेगा।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया रवि भगत ने-

सारंगढ विधानसभा के युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने जहां रवि भगत का भव्य स्वागत किया वहीं रवि भगत के सरल व्यवहार ने सभी कार्यकर्ताओं का मन जीत लिया। एबीवीपी में रहकर संगठन कार्य मे पारंगत हुए रवि भगत से युवा मोर्चा को भी काफी उम्मीदें हैं।

भाजपा पदाधिकारियों की रही उपस्थिति-

आज के आयोजन में युवा मोर्चा के साथ साथ भाजपा मंडल सारंगढ़ से भी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय गोपाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज लहरे, आईटी सेल जिला सह संयोजक मयूरेश केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र बरगाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू तिवारी, पार्षद मनोज जायसवाल, गणेश महाजन, सोना यादव, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी, जय प्रकाश बानी, नरेश प्रधान, एसकुमार यादव, परिमल चंद्रा, धर्मसेना जिला संयोजक जीतु गुप्ता, प्रह्लाद आदित्य, रामेश्वर सिंह, समेत भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

युवा मोर्चा कार्यकर्ता रहे उपस्थित-

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजा गुप्ता, अजय जवाहर नायक, जिला कार्यकारिणी विन्शु शर्मा, सारंगढ़ मंडल महामंत्री सूरज गुप्ता, सालर मंडल अध्यक्ष संजू शर्मा,केडार मंडल अध्यक्ष, दीपक साहू, कोसीर मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, भेडवन मंडल अध्यक्ष जीतू जोल्हे,महामंत्री हितेश अजगळे, जयकिशन पटेल, तरुण अग्रवाल, मनीष नायक,भीम केशरवानी,जीतू गुप्ता, नरेश प्रधान, रामेश्वर सिंह राजपूत, टार्जन महेश, आकाश ठाकुर, कुंदन कुर्रे, दिलीप साहू, प्रांशु अग्रवाल, राहुल केशरवानी, शरद महंत, राहुल महाजन, मुन्ना मनहर, अनुज जायसवाल, आशुतोष गोश्वामी, ईशान शर्मा उपस्थित रहे। अलग अलग मंडलों से आये युवा साथियों में केडार मंडल से दीपक साहू (अध्यक्ष), खिलेश साहू, ईश्वर साहू, अनुज जयसवाल, देव कुमार जाटव, दुर्गेश साहू, गजानंद महंत, ओम प्रकाश जयसवाल, पिंटू जयसवाल ,धनेश्वर पटेल, लोकेश साहू, समीर चौहान बरमकेला मण्डल से महामंत्री जयकिशन पटेल,लक्की पटेल एवं केशव डनसेना सालर मल्दा,से संजीवशर्मा नकुल साहू ओमप्रकाश पटेल धर्मराज मालाकार अनिल निसाद ,मिलन साहू निलेश पटेल कोसीर मंडल से (मंडल महामंत्री) सुखराम अनंत ,उमेश विश्वकर्मा (अध्यक्ष) रतन पटेल, दिनेश निषाद , राम साहू बुद्धेश्वर साहू, रामकुमार पटेल प्राणनाथ पटेल,जीवन अपने सहित सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सारंगढ से टूटी कलम समाचार

ShareSendTweet
Previous Post

दवा दुकानदार लगा रहे,gst,आयकर को चपत,आखिर कितने मुनाफे का है दवा कारोबार

Next Post

जन कारवां के यशवंत खेदुलकर का प्रयास रंग लाया,एस डी एम ने दिए जांच के आदेश

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

जन कारवां के यशवंत खेदुलकर का प्रयास रंग लाया,एस डी एम ने दिए जांच के आदेश

हांथो में टँगीया, लाठी थामे,सर पर साफी बांधे,कमर में पिस्टल खोंसे पहाड़ पर चढ़े लोग कौन थे,पढ़े पूरा समाचार और देखें फोटो एवं वीडियो

ओपी को छात्र हित की लड़ाई लड़ने वाले अनिल चिकू ने लिया आड़े हाथ ओपी ने केआईटी के लिये बहाए मगरमच्छ के आंसू-अनिल चिकू कांग्रेसी नेता ने दिया पत्र का जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In