• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs ✍️ 14 साल के वनवास के बाद रायगढ़ को मिला है ™️ ऊर्जावान, विकासशील, कर्मयोगी कलेक्टर “मयंक चतुर्वेदी” ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th April 2025
0
0
SHARES
99
VIEWS

🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज 🌍 रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🏹

सन 2011 में रायगढ़ कलेक्टर थे अमित कटारिया

रायगढ़ जिले वासी जिस अधिकारी को सबसे ज्यादा याद करते हैं और जिसके दोबारा आने की कामना करते हैं. राजनीति के जोर आजमाइश भी करते हैं परंतु शासकीय नियमावली की वजह से किसी भी तरह की पहुंच निवेदन काम नहीं आया. उस अधिकारी का नाम है अमित कटारिया, जिनके कार्यकाल के दौरान कस्बा रूपी रायगढ़ शहर छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों की गिनती में आ गया. आकर्षक व्यक्तित्व के धनी कड़क मिजाज कलेक्टर अमित कटारिया ने स्वयं खड़े होकर रायगढ़ शहर की सड़कों का चौड़ीकरण करवाया जिसके लिए पूरे शहर में व्यापक स्तर की तोड़फोड़ की गई थी. नगर पालिका निगम से परमिशन लेकर जिन लोगों ने कच्चे पक्के छज्जे निकाल कर निर्माण कर रखा था वह सब ढाह दिए गए. उस समय चौड़ीकरण की कार्रवाई का भरपूर विरोध हुआ परंतु अमित कटारिया के सख्त मिजाज होने से पक्ष विपक्ष के नेताओं की भी बोलती बंद रही.

तबादला के बाद याद रखे गए अमित कटारिया

कलेक्टर अमित कटारिया के तबादला होने पर लोगों ने खुशियां मनाई परंतु वह खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई, क्योंकि विकासशील  रायगढ़ तेजी से विकास,विस्तार कर रहा था. जिस वजह से शहर में मानव,दो पहिया चार पहिया वाहनों की संख्या तेजी से  बढ़ी और अमित कटारिया के द्वारा चौड़े किए गए मार्ग भी भीड़भाड़ की वजह से संकुचित हो गए.

शहर के चौक चौराहों पर लगने वाले यातायात जाम की वजह से लोग अमित कटारिया को याद करते हैं कि अगर वे कलेक्टर होते तो शायद शहर के चौक चौराहों को जाम से मुक्ति मिल सकती थी. अमित कटारिया रायगढ़ जिले के 42वें कलेक्टर थे.

9 वें नम्बर और 51वें नंबर पर आए हैं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

पूर्व कलेक्टर अमित कटारिया के तबादला होने के बाद रायगढ़ जिले में अब तक आठ कलेक्टर आकर जा चुके हैं. 9पदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की 9पदस्थापना की गई है. आजादी से लेकर अब तक 50 कलेक्टर आकर जा चुके हैं और मयंक चतुर्वेदी 51वें नंबर के कलेक्टर है.

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का जीवन परिचय

मयंक चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ कैडर के 2017 बैच के आईएएस है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने जॉब किया,फिर उसके बाद यूपीएससी क्रैक की। वर्तमान में मयंक चतुर्वेदी दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर हैं।

जन्म और शिक्षा:–

मयंक चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ कैडर के 2017 बैच के आईएएस है। वे मूलतः उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर के रहने वाले हैं। मयंक चतुर्वेदी संयुक्त परिवार से आते हैं। उनके पिता का चार भाइयों का परिवार संयुक्त रूप से एक ही साथ रहता है।

मयंक का जन्म 28 जनवरी 1991 को हुआ। उनकी स्कूलिंग कानपुर से ही हुई। फिर उन्होंने प्रयागराज से इंजीनियरिंग करते हुए बीटेक की डिग्री ली। मयंक चतुर्वेदी खेलकूद में भी सक्रिय थे। बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट खेलों में उन्होंने कालेज का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही वे छात्र राजनीति में भी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान सक्रिय थे।

जॉब के साथ की तैयारी:–

मयंक चतुर्वेदी ने इंजीनियरिंग करने के बाद जॉब करना शुरू कर दिया। जॉब करने के साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी में जुटे रहे। पर चयन नहीं होने के चलते उन्होंने जॉब छोड़कर तैयारी शुरू की। अंततः वे आईएएस के लिए चुने गए।


प्रोफेशनल कैरियर:–

मयंक चतुर्वेदी ने 28 अगस्त 2017 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी से ट्रेनिंग खत्म करने के दौरान उनकी फील्ड ट्रेनिंग के लिए पहली पोस्टिंग सहायक कलेक्टर के तौर पर रायगढ़ जिले में हुई। फिर उनकी पोस्टिंग गौरेला– पेंड्रा– मरवाही जिले में एसडीएम पेंड्रारोड़ अनुविभाग रहे। वहां अपर कलेक्टर भी रहे। इसके बाद धमतरी जिला पंचायत सीईओ रहे। धमतरी के बाद राजधानी रायपुर के नगर निगम आयुक्त रहे। रायपुर के बाद वे दंतेवाड़ा रहे मयंक वर्तमान में रायगढ़  कलेक्टर है।

जीवन साथी:–

मयंक चतुर्वेदी ने कॉलेज में अपने साथ पढ़ने वाली 10 साल पुरानी दोस्त से शादी की है। मयंक की जीवन संगिनी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस ब्रांच से इंजीनियरिंग करने के बाद कार्पोरेट कंपनी में जॉब करती हैं। मयंक को गजल लिखने व सुनने का भी शौक है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ BrEkInG डेढ़ माह से फरार ठग पत्रकार रंजीत चौहान के खिलाफ ठगी के मामले आने जारी ™️ अंतरजिला ठग है 420,467,468,471, गैर जमानती धाराओं का आरोपी है रंजीत ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ पूर्व महापौर ने मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस मनाया  ™️ कांग्रेसी नेता,पूर्व पार्षद, कार्यकर्ता,श्रमिक, मजदूर हुए शामिल ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

8th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ को नया रूप देने में  शिल्पी ओपी चौधरी ™️ रायगढ़ का विकास करने में पूरी ऊर्जा झोंक रहे हैं ™️

6th May 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ पूर्व महापौर ने मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस मनाया  ™️ कांग्रेसी नेता,पूर्व पार्षद, कार्यकर्ता,श्रमिक, मजदूर हुए शामिल ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ संजय कांप्लेक्स पुराना शनि मंदिर से सुभाष चौक तक चल रहा है ड्रेन मुक्त अभियान ™️ नाली पर हुए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं ™️ दोबारा फर्श बनाने नहीं देना चाहिए ™️

पूर्व महापौर ने मनाया बोरे बासी दिवस ™️ कांग्रेसी नेता,पूर्व पार्षद, कार्यकर्ता हुए शामिल ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In